अपडेटेड 8 February 2024 at 07:42 IST

12th Fail फेम कपल से मिले Anand Mahindra, बताया 'असली सेलिब्रिटीज', बोले- आज मैं और अमीर हो गया

Anand Mahindra meets 12th Fail Couple: आनंद महिंद्रा ने IPS मनोज कुमार शर्मा और उनकी पत्नी श्रद्धा जोशी से मुलाकात की।

Follow : Google News Icon  
Anand Mahindra With Manoj Kumar Sharma IPS
आनंद महिंद्रा '12वीं फेल' के रियल हीरो मनोज कुमार शर्मा के साथ | Image: X@anandmahindra

Anand Mahindra meets 12th Fail Couple: बॉलीवुड फिल्म ‘12वीं फेल’ 2023 की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक थी। इसमें IPS अधिकारी मनोज कुमार शर्मा (Manoj Kumar Sharma) के स्ट्रगल की कहानी दिखाई गई थी जिनका रोल विक्रांत मैसी ने क्या बखूबी निभाया था। फिल्म रिलीज होने के बाद मनोज और उनकी पत्नी श्रद्धा जोशी (Shraddha Joshi) की लव स्टोरी भी काफी वायरल हो गई थी। अब इसी वायरल कपल से उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने मुलाकात की है।

अनुभवी फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘12वीं फेल’ में विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और मेधा शंकर (Medha Shankar) ने अहम रोल निभाया था। फिल्म ने ना केवल दर्शकों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी खूब नोट छापे। आनंद महिंद्रा भी मनोज कुमार शर्मा की कहानी से काफी प्रभावित हो गए हैं।

‘12वीं फेल’ की रियल लाइफ जोड़ी से मिले आनंद महिंद्रा 

अब महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने बुधवार को अपने एक्स हैंडल पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उनके साथ IPS अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और श्रद्धा जोशी नजर आ रहे हैं। महिंद्रा ने उनसे ऑटोग्राफ भी मांगा और बताया कि कैसे शुरू शुरू में वह ऑटोग्राफ देने में शरमा रहे थे।

महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा- “जब मैंने उनसे उनके ऑटोग्राफ के लिए रिक्वेस्ट की तो वे शरमा रहे थे। मैंने गर्व से अपने हाथ में उनके ऑटोग्राफ पकड़े हुए हैं। वे रियल लाइफ के असली हीरो हैं… मनोज कुमार शर्मा, IPS और उनकी पत्नी श्रद्धा जोशी, IRS। वह असाधारण जोड़ी जिनकी जिंदगी पर फिल्म ‘12वीं फेल’ बनी है”। 

Advertisement

‘मनोज और श्रद्धा हैं देश के असली सेलिब्रिटीज’

उन्होंने आगे लिखा- “आज उनके साथ लंच करते समय मुझे पता लगा कि फिल्म की कहानी उनकी रियल स्टोरी के अनुसार ही है। और वे ईमानदारी से जिंदगी जीने की अपनी सोच को अभी भी फॉलो कर रहे हैं। अगर भारत को एक ग्लोबल पावर बनना है, तो यह ज्यादा तेजी से तब होगा जब ज्यादा लोग उनके जीने का तरीका अपनाएंगे। तो ये हैं इस देश के असली सेलिब्रिटीज। और उनके ऑटोग्राफ विरासत हैं। उनसे मिलने के बाद मैं आज और अमीर आदमी बन गया हूं”।

They were shy when I requested them for their autographs, which I am proudly holding. 

But they are the true real-life heroes Manoj Kumar Sharma, IPS and his wife Shraddha Joshi, IRS. The extraordinary couple on whose lives the movie #12thFail is based. 

Over lunch today, I… pic.twitter.com/VJ6xPmcimB

— anand mahindra (@anandmahindra) February 7, 2024

ये भी पढ़ेंः सरकार के सर्वाइकल कैंसर कैंपेन की चेहरा बनेंगी Poonam Pandey? स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया जवाब

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 8 February 2024 at 06:50 IST