'पवन सिंह हैं नवाब साहब, नई-नई लड़कियों की एंट्री...', रानी चटर्जी के किस बात पर इस तरह बोलीं आम्रपाली दुबे, भोजपुरी बवाल में निरहुआ संग भी हुआ क्लेश
'भोजपुरी बवाल' में अपनी सबसे करीबी दोस्त आम्रपाली दुबे के मुंह से पावर स्टार पवन सिंह ने कुछ ऐसी बात सुनी की वो अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए। इस दौरान उन्होंने जो कहा वो देखते ही देखते वायरल हो गया।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में गर्दा उड़ा रहे हैं। शो में खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। अब शो का हालिया प्रोमो सामने आया है जिसमें आम्रपाली की गॉसिप सुन पवन सिंह का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इसके अलावा एक्ट्रेस और निरहुआ की दोस्ती में भी दरार देखने को मिली।
मेकर्स ने शो का प्रोमो जारी किया है जिसमें पवन सिंह को आम्रपाली दुबे की गॉसिप दिखाई गई। प्रोमो में रानी चटर्जी कहती हैं कि सुना है पवन सिंह को नई-नई हिरोइनों के साथ काम करना पसंद है। इस पर वहां मौजूद आम्रपाली दुबे खुद को रोक नहीं पातीं और तुरंत कैमरे के सामने एक बड़ी बात कह देती हैं। आम्रपाली कहती हैं, 'वो लड़कियों के शौकीन होंगे! बोलूंगी कि नवाब साहब कैसे हैं?'
गुस्से से तमतमा उठे पवन सिंह
अपनी सबसे करीबी दोस्त के मुंह से 'लड़कियों के शौकीन' होने की बात सुनते ही पवन सिंह का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। कैमरे पर उनका चेहरा गुस्से से तमतमा उठता है। वे बेहद कड़े लहजे में कैमरे के सामने अपनी भड़ास निकालते हुए कहते हैं, 'मुझे ये सब कतई पसंद नहीं है!' इस प्रोमो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। प्रोमो में आम्रपाली दुबे की गॉसिप देख पवन सिंह के पैरों तले जमीन खिसक गई।
आम्रपाली-निरहुआ के रिश्ते में आई दरार?
वहीं एक दूसरे प्रोमो में निरहुआ भारती सिंह के साथ आम्रपाली दुबे के नखरों के बारे में बातचीत करते नजर आए। वे बताते हैं कि किस तरह वे एक्ट्रेस के नखरों से परेशान हैं। दिनेश लाल यादव की बात सुन आम्रपाली अपने आंसू नहीं रोक पाती और रोने लगती हैं। प्रोमो देखने के बाद दर्शकों का मानना है कि शो के बाद दोनों की दोस्ती में खटास आ सकती है।
भोजपुरी सितारों ने किए कई खुलासे
'भोजपुरी बवाल' में सितारे अपनी जिंदगी से जुड़े कई अनसुने किस्से और खुलासे कर रहे हैं। काजल राघवानी ने बताया था कि एक फिल्म में पवन सिंह उन्हें जबरन किस करना चाहते थे, जिस पर उन्होंने ऐतराज जताया था। लेकिन पवन सिंह गुस्सा होकर सेट से चले गए। वहीं आम्रपाली दुबे ने बताया कि वे बिना शादी मां बनना चाहती हैं। उनके इस फैसले में उन्हें परिवार का पूरा सपोर्ट मिला। पावर स्टार ने भी अपनी अधूरी मोहब्बत का दर्द बयां किया। उन्होंने बिना नाम लिए बताया कि उनका प्यार अधूरा रह गया।