Mahakumbh में नेवी ब्लू कुर्ता और धोती पैंट में दिखीं अंबानी परिवार की छोटी बहू, सादगी भरे लुक के खूब हो रहे चर्चे
Anant Ambani-Radhika Merchant: अंबानी परिवार के सबसे छोटे बेटे और बहू की दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है। राधिका मर्चेंट की सादगी देख लोग फिदा हो गए।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Anant Ambani - Radhika Merchant : उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनका पूरा परिवार लाइमलाइट में बना रहता है। अक्सर उन्हें मंदिरों में दर्शन-पूजन करते देखा जाता है। इन दिनों प्रयागराज में महाकुंभ का भव्य आयोजन चल रहा है जहां करोड़ों की तादाद में श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। बीते दिन अंबानी परिवार भी आस्था की डुबकी लगाने पहुंचा था। यहां से फैमिली के सबसे छोटे बेटे और बहू की दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है। उनकी सादगी देख लोग फिदा हो गए।
दरअसल, बीते दिन यानी 11 फरवरी 2025 को मुकेश अंबानी अपनी मां कोकिलाबेन, बड़े बेटे और बहू आकाश अंबानी और श्लोका, छोटे बेटे और बहू अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट, पोते पृथ्वी और वेद और बहनों समेत कुठ और परिवारजनों के साथ महाकुंभ पहुंचे। इस मौके पर पूरे परिवार ने त्रिवेणी संगम में स्नान किया और फिर यज्ञ किया। हालांकि भारत के सबसे अमीर घराने की बहू राधिका मर्चेंट पर हर किसी की निगाहें थम गईं। उनके सादगी भरे लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया।
राधिका के लुक की खूब हो रही चर्चा
अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट महाकुंभ में बेहद सादगी भरे लुक में नजर आईं जो अब ‘टॉक ऑफ द टाउन’ बना हुआ है। अंबानी परिवार की बहू ने नेवी ब्लू कलर का कुर्ता और धोती पैंट कैरी किया हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने मेंहदी कलर का दुपट्टा ओढ़ा था। इस दौरान वो नो मेकअप लुक में नजर आईं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो सामने आया है जो जमकर वायरल हो रहा है।
महाकुंभ से सामने आए वीडियो में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट संगम में साथ दिखाई दिए। दोनों को यूं आस्था में लीन देख लोग सरप्राइज रह गए। इस मौके पर पूरे अंबानी परिवार को भी भक्ति और भाव में डूबे देखा गया।
Advertisement
अंबानी परिवार की धर्म और अध्यात्म में गहरी आस्था
जाहिर है कि अंबानी परिवार की धर्म और अध्यात्म में गहरी आस्था है। अंबानी परिवार के भारतीय संस्कार और उनकी परंपरा को देख सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल भी बांधे जाते हैं। अब हाल ही में इसका उदाहरण महाकुंभ में देखने को मिला जो वाकई दिल जीत लेने वाला है।
26 फरवरी को समाप्त होगा महाकुंभ मेला
बता दें कि हर 12 साल में आयोजित होने वाला 45 दिवसीय विशाल धार्मिक आयोजन महाकुंभ प्रयागराज में हो रहा है। 23 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ मेला 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन समाप्त हो जाएगा।