अपडेटेड 26 February 2026 at 11:35 IST
'वो 10 जगह मुंह मारता...', पवन सिंह पर भड़कीं अक्षरा सिंह, बोलीं- कोई चैन से जीने क्यों नहीं देता, मुझे भी घर बसाना है
भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड पवन सिंह के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने अपनी जिंदगी के उन पहलुओं का खुलासा किया, जिससे लोग अब तक वाकिफ नहीं थे।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Akshara Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह प्रोफेशनल से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। हालांकि उनकी लव स्टोरी का अंत काफी कॉन्ट्रोवर्शियल रहा। इसके बावजूद उनके इश्क की चर्चा आज भी होती है। अब उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बिना नाम लिए पवन सिंह पर अपनी भड़ास निकाली है।
अक्षरा सिंह ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड पवन सिंह के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने अपनी जिंदगी के उन पहलुओं का खुलासा किया, जिससे लोग अब तक वाकिफ नहीं थे।
पवन सिंह का घर उजाड़ने के आरोपों पर किया रिएक्ट
दरअसल, अक्षरा सिंह पर आरोप लगता रहा है कि उन्होंने पावर स्टार पवन सिंह का घर तोड़ा। उन पर ज्योति सिंह को पति के खिलाफ भड़काने जैसा भी गंभीर आरोप लगा। अक्षरा ने बताया कि पवन सिंह की जिंदगी में जैसे ही ज्योति सिंह कि एंट्री हुई, तो उन्होंने खुद-ब-खुद उनसे किनारा कर लिया था।
'मुश्किल वक्त में आम्रपाली दुबे ने संभाला'
एक्ट्रेस ने कहा कि वो उस तरह की महिला नहीं है, जो ऐसी चीजों को बढ़ावा दें। ना उन्होंने तब किया और न ही वो कभी करेंगी। उन्होंने बताया कि पवन सिंह की शादी के दौरान वो पूरी तरह से टूट गई थीं, तब उन्हें आम्रपाली दुबे ने संभाला था। शायद यही वजह है कि वो आम्रपाली को बहुत मानती हैं।
Advertisement
'वो 10 लड़कियों के साथ घूम रहा, उससे..
पवन सिंह से अफेयर से जुड़े सवाल पर अक्षरा कहती हैं, 'इस बात को जमाना बीत चुका है, मुझे भी अपना जीवन बसाना है। एक ही जगह उलझकर नहीं रह सकती। वो 10 जगह इधर- उधर लड़कियों के साथ घूम रहा है। उससे कोई सवाल नहीं करता और मुझे कोई चैन से जीने नहीं दे रहा है, क्यों? क्योंकि मैं लड़की हूं इसलिए? मेरा लड़की होना गुनाह है क्या? एक अफेयर हो गया तो क्या हो गया, फिर मुझे फांसी पर लटका दो।'
मुझसे कौन करेगा शादी- अक्षरा सिंह
उन्होंने आगे कहा, 'अगर हर दूसरे-तीसरे दिन मुझ पर ऐसे सवाल उठते रहेंगे, सोशल मीडिया पर मेरी रील्स बना दी जाएंगी, मेरी वीडियोज को उनके साथ लिंक करके दिखाया जाएगा, इस तरह से मेरा जीवन कभी बस ही नहीं पाएगा। मुझसे कौन करेगा शादी? मेरे घर में पैरेंट्स नहीं हैं? उनके भी इमोशंस हैं।'
Advertisement
अक्षरा कहती हैं, 'एक सड़ा हुआ नाम, जिसेक बारे में हम बात किए जा रहे हैं, जो 10 जगह मुंह मारता है। वो पब्लिकली हर जगह है।'
एक्ट्रेस ने बताया कैसा पार्टनर चाहिए
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उनका शादी को लेकर क्या इरादा है। वो इस बारे में क्या सोचती हैं। उन्होंने शादी के लिए हामी भरते हुए कहा, 'जो मेरा इतना सारा ट्रोल झेल सके। जो मुझ पर लगाए जा रहे लांछन बर्दाश्त कर सके।
अंजलि राघव के कमर छूने वाले विवाद पर क्या बोलीं?
वहीं हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव से सरेआम छेड़छाड़ वाले मुद्दे पर भी अक्षरा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसमें अंजलि को गलत ठहराते हुए कहा कि लड़की की गलती है। अगर वो अंजलि की जगह होतीं तो तुरंत धकेल देतीं। अगर कोई आपको छूता है तो आपको तुरंत रिएक्ट करना चाहिए।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 26 February 2026 at 11:35 IST