अपडेटेड 10 June 2023 at 16:35 IST
Akash और Shloka ने बेटी का नाम रखा ‘वेदा’, Ambani परिवार के संस्कारों की तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने अपनी नन्ही परी का ट्रेडिशनल नाम रखा है जिसके बाद फैंस अंबानी परिवार के संस्कारों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Ambani Family: बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बड़े बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) और उनकी पत्नी श्लोका मेहता (Shloka Mehta) के घर में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं। इसके साथ उन्होंने नन्ही परी के नाम का भी खुलासा कर दिया है। बच्ची का नाम ‘वेदा अंबानी’ रखा गया है। इस खबर के सामने आते ही बधाईयों की कतार लग गई है। साथ ही अंबानी परिवार के संस्कारों से फैंस इंप्रेस हो गए हैं।
अंबानी परिवार में खुशहाली की किलकारी गूंजने के बाद से ही जश्न का माहौल छाया हुआ है। आकाश और श्लोका अंबानी ने अपनी बेटी का नाम वेदा आकाश अंबानी रखा है। वेदा एक संस्कृत नाम है जिसका मतलब ज्ञान होता है। यह नाम यूजर्स का मन मोह रहा है। अब फैंस मुकेश अंबानी की पोती का नाम जानने के बाद उनके संस्कारों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'बेहद यूनिक नाम है।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'वाह... ट्रेडिशनल नाम... बधाई हो।' एक अन्य यूजर ने लिखा- 'बच्ची का बहुत ही प्यारा नाम है।'
यह भी पढ़ें: Shloka को मिली हॉस्पिटल से छुट्टी, पूरी धूमधाम के साथ उन्हें और पोती को रिसीव करने पहुंचा Ambani परिवार
कपल ने अपने पहले बच्चे पृथ्वी आकाश अंबानी का दिसंबर 2020 में स्वागत किया था। जबकि NMACC के उद्घाटन समारोह के दौरान श्लोका मेहता ने दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। इसके बाद वह कई बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते दिखाई दीं।
Advertisement
खूबसूरत कार्ड के साथ रिवील किया प्यारा नाम
अंबानी परिवार ने एक बहुत ही खूबसूरत कार्ड पर स्टेटमेंट जारी कर बेटी का नाम रिवील किया है। कार्ड में लिखा था, ‘भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद और धीरूभाई अंबानी-कोकिलाबेन अंबानी की ब्लेसिंग्स के साथ पृथ्वी अंबानी अपनी बहन वेदा आकाश अंबानी के जन्म के बारे में बताते हुए बहुत खुशी महसूस कर रहा है।’ कार्ड में माता-पिता का नाम, दादा-दादी, नाना-नानी, परदादा-परदादी, बुआ-फूफा और चाचा-चाची का नाम भी लिखा है। फैंस सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Advertisement
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 10 June 2023 at 16:33 IST


