अपडेटेड 16 July 2024 at 12:34 IST
जब स्टेज पर गिर पड़ा आकाश अंबानी का बेटा पृथ्वी, माइक पर कहा कुछ ऐसा, हो रही संस्कारों की तारीफ
Prithvi Ambani: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के रिसेप्शन से एक वीडियो सामने आया है जिसमें लोगों को पृथ्वी का क्यूट अंदाज देखने के लिए मिल रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Prithvi Ambani: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने 12 जुलाई को सात फेरे लेने के बाद दो ग्रैंड रिसेप्शन (Anant Ambani and Radhika Merchant Reception) भी आयोजित किए थे। 15 जुलाई को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने मीडिया और अपनी रिलायंस फैमिली के लिए एक स्पेशल इवेंट रखा जिसमें फैंस को नन्हे पृथ्वी का अलग अंदाज देखने को मिला है। पृथ्वी मुकेश के पोते और आकाश अंबानी-श्लोका मेहता के बेटे हैं।
जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुई भव्य रिसेप्शन पार्टी में अंबानी परिवार ने मेहमानों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है। सोशल मीडिया पर इवेंट से कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें नीता अंबानी मीडिया से अपने परिवार को मिलवाती नजर आ रही हैं।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के रिसेप्शन में छाए नन्हे पृथ्वी
जिस वीडियो की हम बात कर रहे हैं, उसमें दिख रहा है कि कैसे स्टेज पर पूरा अंबानी परिवार खड़ा है। वीडियो में मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और उनके बच्चे आकाश अंबानी-श्लोका मेहता, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल और अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट खड़े हैं। नीता के हाथ में माइक होता है। वह अपने पोते पृथ्वी अंबानी को स्टेज पर बोलने के लिए बुलाती हैं। हालांकि, अंबानी खानदान के चिराग कुछ ऐसा कर देते हैं कि सबकी हंसी छूट जाती है।
दादी के बुलाने के बाद पृथ्वी भागे-भागे स्टेज की तरफ आते हैं और गिर जाते हैं। नीता, राधिका, उसकी मां श्लोका उसे उठाने के लिए हाथ आगे बढ़ाते हैं लेकिन पृथ्वी खुद उठ जाते हैं। उसके बाद वो माइक पकड़कर बोलते हैं- ‘हेलो, जय श्री कृष्णा’।
Advertisement
पृथ्वी अंबानी की ‘ग्रैंड एंट्री’ पर क्या बोले लोग?
पृथ्वी अंबानी के इस क्यूट अंदाज पर पूरा परिवार हंसने लगता है। सोशल मीडिया पर भी लोग वीडियो पर प्यार भरे रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने इसे ‘पृथ्वी अंबानी की ग्रैंड एंट्री’ बताया तो किसी ने लिखा- ‘पृथ्वी पर गिर पड़ा पृथ्वी’। बहुत से लोगों ने पृथ्वी के संस्कारों की तारीफ की और लिखा कि ‘अंबानी परिवार ने उसकी अच्छे से परवरिश की है’। वहीं एक यूजर ने वीडियो पर मजाक करते हुए लिखा- ‘पृथ्वी अंबानी आशीर्वाद लेने के लिए सीधा नीचे गिर गया’।
ये भी पढ़ेंः कभी था मुगल कलेक्शन की शान, आज रिंग में सजा; नीता अंबानी ने बेटे की शादी पर पहना 53 करोड़ का डायमंड
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 16 July 2024 at 12:34 IST