अपडेटेड 26 March 2023 at 15:10 IST

Akanksha Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या, होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Bhojpuri इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है। जानी मानी एक्ट्रेस Akanksha Dubey ने आत्महत्या कर ली है उनका शव होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला।

Follow : Google News Icon  
Akanksha Dubey
Akanksha Dubey | Image: self

Bhojpuri Actress Akanksha Dubey: मनोरंजन जगत से एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा दुबे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री ने वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Akanksha का शव होटल के रूम में फंदे से लटका हुआ पाया गया। जिसके बाद इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर होटल पहुंची पुलिस ने एक्ट्रेस के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पुलिस मामले की जांच करने और सुसाइड के पीछे की वजह की तलाश में जुट गई है।
 

शूटिंग के लिए वाराणसी पहुंची थी Akanksha 

Akanksha Dubey भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस थीं। वह यूपी के भदोही जनपद की चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थीं। लेकिन वह 3 साल की उम्र में अपने माता-पिता के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई थी और बसई, पालघर, नालासोपारा ईस्ट मुम्बई (महाराष्ट्र) में रहती थी। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस शूटिंग के लिए वाराणसी के सारनाथ स्थित होटल में फिल्म यूनिट के साथ रुकी हुई थीं।

मास्टर की से खोला गया होटल रूम का गेट

रविवार सुबह जब वह काफी देर तक होटल रूम से बाहर नहीं निकली तो इस पर होटल स्टॉफ को उनके हेल्थ को लेकर शक हुआ और फिल्म यूनिट के साथ मास्टर की से उनके कमरे का दरवाजा खोला तो एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे फंदे से लटकी मिली। जिसके बाद होटल मैनेजर ने पुलिस को घटना की सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

Advertisement

पवन-खेसारी के साथ काम कर चुकी थी एक्ट्रेस

रिपोर्ट्स के मुताबिक  Akanksha Dubey ने भोजपुरी इंडस्ट्री में महज 17 साल की उम्र में कदम रखा था। काफी रिजेक्शन और कड़ी मेहनत के बाद एक्ट्रेस इंडस्ट्री में अपनी जगह बना पाने में कामयाब हुई और मौजूदा समय में वह एक जाना-माना नाम बन चुकी थी। आकांक्षा ने भोजपुर सुपरस्टार पवन सिंह और केसारी लाल जैसे बड़े एक्टर्स के साथ भी काम कर चुकी थीं।

यह भी पढ़ें... उमराह के लिए गईं Hina Khan को सोशल मीडिया पर किया जा रहा ट्रोल, कमेंट सेक्शन किया ऑफ

Advertisement

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 26 March 2023 at 15:09 IST