अपडेटेड 25 May 2023 at 13:33 IST

Adipurush: 'जय श्री राम' के बाद अब 'Ram Siya Ram' गीत रचेगा इतिहास! 'कण-कण' मेंगूंजेगा राम सिया का नाम

Adipurush एक और हिस्ट्री क्रिएट करने जा रही है। जय श्री राम गीत के बाद फैन्स अब राम सिया राम गुनगुनाएंगे। देश के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर इसे रिलीज किया जाएगा।

Follow : Google News Icon  
Picture Courtesy: IMDb/adipurushmakers
Picture Courtesy: IMDb/adipurushmakers | Image: self

Adipurush Ram Siya Ram: Adipurush का भक्ति गीत जय श्री राम रिलीज होते ही भारतीय के मन मस्तिष्क पर छा गया। अब राम सिया राम वही मैजिक क्रिएट करने को तैयार है। हालांकि पहले गाने की तरह लाइव शो नहीं होगा बल्कि इस बार विभिन्न एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स पर जारी किया जाएगा। 29 मई को राम सिया राम का पूरा ट्रैक लोगों के सामने होगा।

#ramsiyaram ट्रेंड कर रहा है। ये ट्रेंड ही बता रहा है कि आदिपुरुष महज एक फिल्म या चलचित्र न होकर लोगों की आस्था का प्रतीक बन गया है। इंतजार जय सिया राम गीत का बेसब्री से किया जा रहा है। जय श्री राम एंथम ने मात्र 2 दिन में ही टी सीरीज के आधिकारिक यू ट्यूब चैनल पर 60 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोरे इसलिए उम्मीदों का पैरामीटर और बढ़ गया है।

कई प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होगा गीत

29 मई 2023 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में असंख्य प्लेटफार्मों पर “राम सिया राम” गाने की शानदार लॉन्चिंग होगी। आदिपुरुष का पहला गीत भव्य अंदाज में जारी किया गया था। मुम्बई में ग्रैंड इवेंट आयोजित किया गया। 30 कोरस सिंगर्स के साथ अजय अतुल की जोड़ी ने ऐसा समां बांधा कि लोग दंग रह गए। जुबान पर गीत चढ़ गया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @varindertchawla

सचेत-परम्परा की आवाज में राम सिया राम

म्यूजिकल जोड़ी सचेत-परंपरा ने इस गीत को संगीत से सजाया और गाया भी है।  इसके लिरिक्स मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि ये गाना देश की सीमाओं को पार कर विदेशों में भी धूम मचा देगा। सोशल प्लेटफॉर्म पर इसे लेकर एक पोस्टर जारी किया गया है। टेक्स्ट के साथ। जिसमें लिखा है-  गीत विभिन्न फिल्मी चैनल्स, म्यूजिक  चैनलों से लेकर सामान्य मनोरंजन चैनलों (जीईसी) तक, पूरे भारत में 70 से अधिक मार्केट  में फैले रेडियो स्टेशन, राष्ट्रीय समाचार चैनल, आउटडोर होर्डिंग, संगीत स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, टिकट पार्टनर, मूवी थिएटर, वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर  29 मई की  दोपहर ठीक 12 बजे इस गाने को प्रदर्शित किया जायेगा ।

Advertisement

6 जून को तिरुपति में प्री रिलीज इवेंट

फैन्स की भावनाओं का सम्मान करते हुए निर्माताओं ने प्रचार अभियान को और धार दी है। 6 जून यानि फिल्म के थियेटर रिलीज से 10 दिन पहले तिरुपति बालाजी में ग्रैंड इवेंट होगा। मेकर्स ने विभिन्न माध्यमों से श्रीराम भक्तों से एक भावनात्मक अपील की है। लिखा है- कैलेंडर पर 6 जून की तारीख को चिन्हित कर लीजिए...#Adipurush का एपिक प्री रिलीज इवेंट तिरुपति में सम्पन्न होगा। सिनेमाई तौर पर विस्मित होने के लिए तैयार रहिए...ये यात्रा अविस्मरणीय होगी।   

'Adipurush' 16 जून को 3डी में रिलीज होगी

'आदिपुरुष' दुनियाभर में 16 जून को रिलीज होगी। यह फिल्म तेलुगु के अलावा हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में बड़े पैमाने पर रिलीज की जाएगी। जानकारी के अनुसार'आदिपुरुष' की टीम ने ज्यादा से ज्यादा सिनेमाघरों में शो करने की योजना बनाई है।
 

Advertisement

पढ़ें- Adipurush की आंधी में उड़ जाएंगी कई फिल्में! जून में मनोरंजन करने को तैयार हैं बॉलीवुड की ये Films

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 25 May 2023 at 13:32 IST