National Film Awards: मनोज बाजपेयी से ऋषभ शेट्टी तक, किसे कौन सा अवॉर्ड मिला? ये है विनर्स की लिस्ट
70th National Film Awards में कई दिग्गज फिल्म कलाकारों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आइए जानते हैं किसे कौन सा अवॉर्ड मिला।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

70th National Film Award Winner List: फिल्म कलाकारों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होना बहुत ही गर्व की बात होती है। इस दिन का इंतजार फिल्म जगत से जुड़े लोगों को बड़ी ही बेसब्री से रहता है। हालांकि जिस घड़ी का इंतजार पिछले कई महीनों से फिल्मी सितारे कर रहे हैं, थे आखिरकार आज यानी 8 अक्टूबर 2024 दिन मंगलवार को वो घड़ी आ ही गई और कलाकारों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस लिस्ट में मनोज बाजपेयी से लेकर साउथ सुपरस्टार ऋषब शेट्टी तक कई दिग्गज सितारों का नाम शामिल आइए जानते हैं।
8 अक्टूबर 2024 दिन मंगलवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों हिंदी से लेकर तमिल, कन्नड़, तेलुगू समेत कई इंडस्ट्री के कलाकारों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आइए देखते हैं किस-किस को कौन से अवॉर्ड से नवाजा गया है।
मनोज बाजपेयी से लेकर ऋषब शेट्टी तक को मिला ये अवॉर्ड
- दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड- मिथुन चक्रवर्ती
- बेस्ट एक्टर- ऋषभ शेट्टी (कांतारा)
- बेस्ट एक्टर- स्पेशल मेंशन- मनोज बाजपेयी (गुलमोहर)
- बेस्ट एक्ट्रेस- नित्या मेनन (तिरुचित्रम्बालम) और मानसी पारेख (कच्छ एक्सप्रेस)
- बेस्ट फीचर फिल्म- अट्टम
- बेस्ट डायरेक्टर- सूरज बड़जात्या (ऊंचाई)
- बेस्ट तमिल फिल्म- पोन्नियिन सेल्वन 1
- बेस्ट तेलुगु फिल्म- कार्तिकेय 2
- बेस्ट कन्नड़ फिल्म- केजीएफ चैप्टर 2
- बेस्ट हिंदी फिल्म- गुलमोहर
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- पवन मल्होत्रा (फौजा)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- नीना गुप्ता (ऊंचाई)
- बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- प्रीतम (ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1 शिवा)
- बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक- एआर रहमान (पोन्नियिन सेल्वन 1)
- नॉन फीचर फिल्म बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- विशाल भारद्वाज (फुरसत)
- बेस्ट तमिल फिल्म- तमिल डायरेक्टर मणिरत्नम (पोन्नियन सेल्वन)