अपडेटेड 18 April 2024 at 15:05 IST
29 साल की यूट्यूबर ने छत से कूदकर किया सुसाइड! UPSC की तैयारी करने गई थी दिल्ली
Youtuber Swati Godara Suicide: ऐसा कहा जा रहा है कि स्वाति गोदारा पिछले आठ साल से सिविल सर्विस की तैयारी कर रही थीं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Youtuber Swati Godara Suicide: यूट्यूबर स्वाति गोदारा ने कथित तौर पर छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। वह सिविल सर्विसेज की तैयारी करने के लिए दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक पीजी में रह रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, उन्होंने अपने पीजी की छत से कूदकर जान दे दी है।
ऐसा कहा जा रहा है कि स्वाति गोदारा पिछले आठ साल से सिविल सर्विस की तैयारी कर रही थीं। उन्होंने बुधवार रात को कथित तौर पर पीजी के सेकंड फ्लोर से कूदकर सुसाइड कर लिया। उनकी उम्र केवल 29 साल थी। वैसे तो उनकी मौत को लेकर किसी कारण का पता नहीं चल पाया है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि परीक्षा में बार-बार मिल रही विफलता से वो काफी हताश थीं।
29 साल की यूट्यूबर स्वाति ने किया सुसाइड!
स्वाति उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली थीं। अभी होली पर ही वह अपने घर गई थीं और पांच दिन पहले ही दिल्ली लौटी थीं। जैसे ही आलमगीरपुर में स्वाति का शव उनके घर पहुंचा, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उन्होंने मौत के मामले पर किसी भी साजिश से इनकार कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, स्वाति के घरवालों ने उनकी मौत पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। वह परीक्षितगढ़ के गांव बढ़ला की रहने वाली थीं। उनके परिजनों ने बताया कि वह आठ साल पहले UPSC की तैयारी करने के लिए दिल्ली के मुखर्जी नगर गई थीं। उन्होंने मेरठ के एक कालेज से बीएससी की डिग्री ली थी। इसके बाद उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी करने का फैसला किया।
Advertisement
UPSC की तैयारी के साथ-साथ बनाती थीं यूट्यूब पर कंटेंट
खबरों के मुताबिक, स्वाति ने कई बार एग्जाम दिया था लेकिन वह पास नहीं हो रही थीं। इसी दौरान, उन्होंने यूट्यूब के लिए कंटेंट बनाना भी शुरू कर दिया था। अब उनके कथित सुसाइड के बाद पीजी में उनके दोस्तों से पुलिस पूछताछ कर रही है। उनका शव दोपहर करीब ढाई बजे उनके गांव में पहुंचा। फिर शाम को साढ़े पांच बजे परीक्षितगढ़ के खरखाली घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
ये भी पढ़ेंः मशहूर यूट्यूबर अभ्रदीप साहा का 27 की उम्र में निधन, 3 दिन पहले ही फैंस को दिया था बड़ा अपडेट
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 18 April 2024 at 14:59 IST