अपडेटेड 22 January 2026 at 17:53 IST

Oscars 2026 Nominations: ऑस्कर नॉमिनेशन का आज होगा ऐलान, रेस में 'होमबाउंड' समेत ये भारतीय फिल्में, भारत में कब- कहां देखें LIVE?

Oscars 2026 nomination: ऑस्कर्स 2026 के नॉमिनेशंस का आज ऐलान होने जा रहा है। भारत की तरफ से सबकी नजरें 'होमबाउंड' और कई भारतीय फिल्में पर टिकी हैं। जानिए कब और कहां देखें ऑस्कर्स 2026 के नॉमिनेशंस...

Follow : Google News Icon  
Oscars 2026 nominations
Oscars 2026 nominations | Image: Instagram

Oscars 2026 Nominations: सिनेमा जगत के प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक ऑस्कर अवॉर्ड्स के 98वें संस्करण के नॉमिनेशंस का आज, 22 जनवरी का ऐलान होने वाला है। इस पर दुनियाभर की नजरें टिकी हैं। ऑस्कर नॉमिनेशन में 'होमबाउंड' समेत 5 भारतीय फिल्में भी शामिल हो सकती हैं, जिससे इंडियंस को काफी उम्मीदें हैं।

15 मार्च 2026 को लॉस एंजिल्स में एक भव्य समारोह ऑस्‍कर अवॉर्ड 2026 दिए जाएंगे। इससे पहले आज ऑस्कर के लिए फाइनल नॉमिनेशन का ऐलान होगा।

'होमबाउंड' पर भारत की टिकी निगाहें 

भारत की तरफ से इस बार ऑस्कर्स में ईशान खट्टर, जान्हवी कपूर और  विशाल जेठवा की 'होमबाउंड' का नाम शामिल है। नीरज घेवान के डायरेक्शन और धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी यह फिल्म बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में वोटिंग के अगले राउंड तक पहुंच चुकी है।

होमबाउंड ने टॉप 15 शॉर्टलिस्ट फिल्मों में जगह बना ली है। इन 15 फिल्मों से केवल 5 फिल्मों को फाइनल नॉमिनेशन मिलेगा।

Advertisement

इन फिल्मों ने भी बनाई है जगह

होमबाउंड के अलावा कई भारतीय फिल्मों ने इस दौड़ में जगह बनाई है। कुछ दिनों पहले एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने बेस्ट पिक्चर कैटेगरी के लिए 201 फिल्मों की एलिजिबल लिस्ट जारी की थी। इसमें 5 भारतीय फिल्में ऋषभ शेट्टी की 'कंतारा: चैप्टर 1', 'महावतार नरसिम्हा', 'टूरिस्ट फैमिली', 'तन्वी द ग्रेट' और 'सिस्टर मिडनाइट' शामिल हैं।

भारत में ऑस्कर 2026 नॉमिनेशन कब-कहां देखें?

ऑस्कर 2026 के नॉमिनेशन का ऐलान गुरुवार सुबह 8.30 बजे होना है। वहीं, बात भारतीय दर्शक की करें तो वो गुरुवार शाम 7 बजे ऑस्कर 2026 के नॉमिनेशन लाइव देख सकते हैं। एकेडमी के आधिकारिक प्लेटफॉर्म हैं oscar.com और oscar.org पर इसकी स्ट्रीमिंग होगी। इसके अलावा फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम के जरिए भी इसे लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा  नॉमिनेशन से जुड़ी अपडेट एकादमी के आधिकारिक एक्स अकाउंट (@TheAcademy) पर भी लगातार दी जा रही हैं।

Advertisement

वहीं, ऑस्कर नॉमिनेशन Disney+, Hulu, ABC News Live और ABC के Good Morning America पर भी नॉमिनेशन लाइव देखी जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Republic Day Parade 2026 में पहली बार देखने को मिलेगी भारतीय सिनेमा की झांकी, इस बॉलीवुड डायरेक्टर को मिली जिम्मेदारी

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 22 January 2026 at 17:53 IST