O'Romeo Box Office Collection : Ind vs Pak मैच के बावजूद 'ओ रोमियो' की रफ्तार नहीं पड़ी धीमी, पहले वीकेंड में शाहिद की फिल्म ने कमाए इतने करोड़
O' Romeo Box Office Collection: ‘ओ रोमियो’ ने पहले वीकेंड में शानदार कमाई कर यह साबित कर दिया है कि फिल्म को दर्शकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

O' Romeo Box Office Collection Worldwide: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा था। अब बॉक्स ऑफिस पर इसके आंकड़े भी यही साबित कर रहे हैं कि फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। भारत-पाकिस्तान मैच जैसे बड़े इवेंट के बावजूद फिल्म की कमाई पर कोई खास असर नहीं पड़ा। तो चलिए जानते हैं फिल्म 'ओ रोमियो' ने रिलीज के दिन कुल कितने कमाए?
‘ओ रोमियो’ का तीसरे दिन का कुल कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 8.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन यानी वैलेंटाइन डे पर 12.65 करोड़ रुपये और अबतीसरे दिन यानी रविवार को 9 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 30.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि फिल्म ने पहले ही वीकेंड में शानदार प्रदर्शन किया है।
दूसरी फिल्मों पर पड़ी भारी
‘ओ रोमियो’ की दमदार कमाई का असर दूसरी फिल्मों पर भी देखने को मिला है। 13 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म ‘तू या मैं’ आज खबर लिखे जाने तक सिर्फ 75 लाख रुपये ही कमा सकी। वहीं पहले से सिनेमाघरों में चल रही ‘मर्दानी 3’ ने 1.05 करोड़ रुपये और ‘बॉर्डर 2’ ने 1.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यानी ‘ओ रोमियो’ बाकी फिल्मों पर भारी पड़ती नजर आ रही है।
तीसरे दिन की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट
तीसरे दिन फिल्म को अलग-अलग शोज में अच्छी ऑक्यूपेंसी मिली। इसमें मॉर्निंग शो 8.76%, दोपहर के शो 25% और शाम के शो 23.42% और रात के शोज की ऑक्यूपेंसी के 18.66% रहे हैं।
Advertisement
फिल्म की स्टारकास्ट
‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, अरुणा ईरानी, फरीदा जलाल और हुसैन दलाल जैसे दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ से प्रेरित है। इसमें शाहिद कपूर ने हुसैन उस्तरा का किरदार निभाया है, जबकि तृप्ति डिमरी अफ्शा के रोल में नजर आई हैं।
विशाल भारद्वाज और शाहिद की चौथी फिल्म
‘ओ रोमियो’ के जरिए डायरेक्टर विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर चौथी बार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों कमीने, हैदर और रंगून जैसी चर्चित फिल्में दे चुके हैं। इस जोड़ी से दर्शकों को हमेशा कुछ खास उम्मीदें रहती हैं और इस बार भी फिल्म लोगों को पसंद आ रही है।
Advertisement
फिल्म की कहानी क्या है?
‘ओ रोमियो’ एक बदले की कहानी है, जिसकी पृष्ठभूमि 1995 के मुंबई पर आधारित है। फिल्म में शाहिद कपूर उस्तरा के किरदार में हैं, जो एक आईबी ऑफिसर खान यानी नाना पाटेकर के लिए काम करता है। खान उसे गैंगस्टर्स को मारने के लिए पैसे देता है। इसी दौरान उस्तरा की जिंदगी में अफ्शा यानी तृप्ति डिमरी की एंट्री होती है, जो उसे कई लोगों को मारने की सुपारी देती है। अफ्शा ऐसा क्यों करती है, इसका जवाब फिल्म देखने पर ही मिलता है।
विवादों में भी रही फिल्म
फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही काफी चर्चा में आ गया था। हालांकि, कहानी को लेकर यह विवादों में भी घिरी। हुसैन उस्तरा की बेटी ने बिना इजाजत उनके पिता की बायोपिक बनाने और निगेटिव इमेज दिखाने का आरोप लगाया था। लेकिन वह कोर्ट में अपना केस साबित नहीं कर सकीं और मामला खारिज कर दिया गया।