अपडेटेड 22 October 2024 at 15:31 IST
BIG BREAKING: एकता कपूर की बढ़ी मुश्किलें, POCSO एक्ट मामले में मुंबई पुलिस ने दर्ज किए बयान
Ekta Kapoor: POCSO एक्ट मामले में मुंबई पुलिस ने एकता कपूर और उनकी मां का बयान दर्ज कर लिया है। साथ ही उन्हें फिर से तलब भी किया गया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Ekta Kapoor News: ‘ऑल्ट बालाजी’ की वेब सीरीज ‘गंदी बात’ सीरीज को लेकर मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। POCSO एक्ट मामले में मुंबई पुलिस ने एकता कपूर और उनकी मां का बयान दर्ज कर लिया है। साथ ही उन्हें फिर से तलब भी किया गया है।
ऑल्ट बालाजी की सीरीज ‘गंदी बात’ के एपिसोड ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दोनों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मुंबई पुलिस ने दर्ज किए बयान
केस दर्ज करने के बाद अब मुंबई पुलिस ने एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ पोक्सो मामले में उनका बयान दर्ज किया। साथ ही उन्हें मामले में पूछताछ के लिए 24 अक्टूबर को फिर से तलब किया गया है।
POCSO एक्ट के तहत दर्ज हुआ था केस
मुंबई के MHB पुलिस स्टेशन में एकता और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ IPC की धारा 295- A, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 2000 और पॉक्सो एक्ट की धारा 13 और 15 के तहत मामला दर्ज किया। एपिसोड को वुमन प्रोहिबिशन एक्ट 1986 और सिगरेट-अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 जैसे कानूनों का भी उल्लंघन माना गया है।
Advertisement
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाए है कि एकता और शोभा द्वारा निर्मित गंदी बात सीरीज के सीजन 6 के एपिसोड में नाबालिग लड़कियों के अश्लील सीन्स दिखाए गए हैं। जान लें कि फिलहाल विवादित एपिसोड OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है।
गौरतलब है कि एकता कपूर टीवी की मशहूर प्रोड्यूसर हैं। उन्हें टीवी की क्वीन भी कहा जाता हैं। उन्होंने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहानी घर घर की', 'कसौटी जिंदगी की', 'पवित्र रिश्ता' जैसे कई हिट शो बनाए हैं। जहां एक तरफ एकता छोटे पर्दे पर तो अपने संस्कारी बहुओं वाले ड्रामे बनाने के लिए मशहूर हैं। वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर वह बोल्ड वेब सीरीज के लिए सुर्खियां बटोरती हैं।
Advertisement
फिलहाल उनकी मुश्किलें गंदी बात वेब सीरीज की वजह से बढ़ गई है। इस पूरे विवाद को लेकर एकता ने अबतक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 22 October 2024 at 14:27 IST