अपडेटेड 29 August 2025 at 19:16 IST

Param Sundari Movie Review: परम सुंदरी की प्रेम कहानी सैयारा के सामने फेल, नेटिजंस बोले- ट्रेलर तो बढ़िया लेकिन मूवी...

Param Sundari Movie Review: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कई फैंस ने बोला कि यह चैन्नई एक्सप्रेस की कॉपी लग रही है। आखिर यह फिल्म कैसी है और फैंस ने मूवी को लेकर कितनी रेटिंग दी है। आप यहां विस्तार से देख लें।

Follow : Google News Icon  
Param sundari Movie Review
Param sundari Movie Review | Image: IMDb

Param Sundari Movie Review: सिनेमा प्रमियों के लिए अब सैयारा के बाद फिल्म 'परम सुंदरी' आ चुकी है। यह सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। शानदार ट्रेलर और प्रमोशनल गानों ने फिल्म को लेकर जो उत्सुकता जगाई थी, वह पहले दिन सिनेमाघरों में देखने भी मिली। लेकिन क्या फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर पाई? इसके लिए विस्तार से इस लेख को पढ़ें।

फिल्म ‘परम सुंदरी’ की  कहानी 

Uploaded image

कहानी उतनी खास नहीं है।  दिल्ली का रहने वाला लड़का 'परम सचदेव'जो सिद्धार्थ मल्होत्रा है। वह अपने पिता से मदद मांगता है। मदद के बदले उसके पिता उसे एक चुनौती देते हैं। जिसे पूरा करने के लिए परम अपने दोस्त जग्गी जो मनजोत सिंह हैं। वह केरल निकल पड़ता है। जहां उसकी मुलाकात 'सुंदरी'जान्हवी कपूर से होती है। इसके बाद कई ऐसे मोड़ आते हैं। जिनमें  परम और सुंदरी फंसते हैं। आखिरी में फिल्म में क्या होता है। इसका अनुमान आप खुद ही लगा सकते हैं। फिल्म में रोमांस, कॉमेडी और थोड़ा-बहुत थ्रिल डालने की कोशिश की गई है, लेकिन यह मिक्स मसाला पूरी तरह से सफल नहीं हो पाया। कहानी की शुरुआत तो काफी दिलचस्प होती है, लेकिन इंटरवल के बाद स्क्रिप्ट बिखरने लगती है। वहीं फिल्म के क्लाइमेक्स में जब दर्शक कुछ बड़ा ट्विस्ट या इमोशनल हाई पॉइंट की उम्मीद करते हैं, वहां फिल्म उन्हें निराश कर देती है।

'परम सुंदरी' के स्टारकास्ट और एक्सप्रेशन

लीड एक्ट्रेस की बात करें तो'परम सचदेव'का रोल सिद्धार्थ मल्होत्रा निभा रहे हैं और 'सुंदरी' का रोल जान्हवी कपूर निभा रहीं हैं। जान्हवी कपूर ने अपनी ओर से पूरी मेहनत की है। उनके लुक्स, एक्सप्रेशंस और डांस परफॉर्मेंस सराहनीय हैं, लेकिन स्क्रिप्ट की कमजोरी उनके टैलेंट को पूरी तरह निखारने नहीं देती है। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा आकर्षक तो दिखते हैं, लेकिन उनके इमोशनल सीन्स में गहराई की कमी महसूस होती है। सिद्धार्थ और जाह्नवी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फिल्म का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट दिखा।

'परम सुंदरी' फिल्म का रिव्यू

निर्देशक तुषार जलोटा की नॉर्थ और साउथ कल्चर वाली प्रेम कहानी थोड़ी और अच्छी हो सकती थी। लेकिन उतनी खास बन नहीं पाई।  फिल्म का पहला हाफ काफी शांत और स्लो दिखता है और इंटरवल के बाद फिल्म थोड़ी भागने लग जाती है। म्यूजिक की बात करें तो सचिन-जिगर का 'परदेसिया' गाना खूब हिट हुआ। फिल्म में कुल मिलाकर यह बताया गया है कि प्यार डेटिंग ऐप के लेफ्ट-राइट स्वाइप से कहीं आगे की चीज है। जो आपको दिल से महसूस कराता है। प्यार आपको ढूंढने की जरूरत नहीं है। यह अपने आप मिल जाता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Tea Formula: गाय या भैंस का दूध... चाय बनाने के लिए कौन है बेहतर? जानिए बनाने का परफेक्ट टिप्स

जान्हवी की भाषा पर हुई चर्चा

जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा की क्यूटनेस सबको पसंद आई। वहीं जान्हवी कपूर की भाषा को लेकर लोगों ने कहा कि वे साउथ इंडियन लैंग्वेज नहीं बोल पा रही हैं। उनकी भाषा क्लियर नहीं है।

Advertisement

'परम सुंदरी' देख फैंस ने क्या कहा

एक यूजर ने एक्स पर लिखा - #ParamSundariReview एक फुल एंटरटेनमेंट है, कॉमेडी और रोमांस से भरा है।

एक यूजर ने जाह्नवी की भाषा को लेकर लिखा

एक यूजर ने लिखा 'ट्रेलर ने धोखा दे दिया, मूवी में वो बात ही नहीं थी।'

एक यूजर ने लिखा 'परम सुंदरी गाना और लुक्स ही फिल्म का सबसे हाई पॉइंट बना है। बाकी सब फ्लैट है।

रेटिंग: 3.5/5 स्टार
डायरेक्टर: तुषार जलोटा
कलाकार: सिद्धार्थ मल्होत्रा, जाह्नवी कपूर

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 29 August 2025 at 19:12 IST