अपडेटेड 4 November 2022 at 18:36 IST
शिवसेना नेता Sudhir Suri की अमृतसर में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पंजाब से आई एक चौंकाने वाली घटना में, शुक्रवार को दिनदहाड़े शिवसेना नेता सुधीर सूरी (Shiv Sena Leader Sudhir Suri) की अमृतसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

पंजाब से आई एक चौंकाने वाली घटना में, शुक्रवार को दिनदहाड़े शिवसेना नेता सुधीर सूरी (Shiv Sena Leader Sudhir Suri) की अमृतसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार सूरी को एक मंदिर के बाहर गोली मारी गई, जब वह विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। बता दें कि राज्य में पिछली बार ऐसी घटना 29 मई को हुई थी, जब प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Punjabi singer Sidhu Moosewala) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
बताया जा रहा है कि शिवसेना नेता पर गोली चलाने के लिए 0.30 पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया था। शूटिंग स्थल के तस्वीरों में, एक व्यक्ति को बंदूक चलाते हुए देखा जा सकता है। शिवसेना नेता को गोली लगते ही पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों के बीच जमकर बवाल हो गया।
'एक आरोपी गिरफ्तार': पंजाब पुलिस
अमृतसर के सीपी अरुण पाल सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, "सुधीर सूरी को प्रदर्शन के दौरान गोपाल मंदिर, अमृतसर के बाहर गोली मार दी गई थी। उन्हें गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। सुधीर सूरी विरोध कर रहे थे। कुछ डीटेल्स शेयर नहीं किए जा सकते, लेकिन हम कानून और व्यवस्था के अनुसार कार्रवाई करेंगे। केवल एक व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है और हथियार भी बरामद किया गया है। सूरी पर कई राउंड गोलियां चलाई गईं। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। वह अकेला था। आगे की जांच जारी है।"
#BREAKING | शिवसेना नेता सुधीर सूरी को लगी गोली, अमृतसर पुलिस का बयान- ‘जांच फिलहाल चल रही है’
— रिपब्लिक भारत (@Republic_Bharat) November 4, 2022
देखिए रिपब्लिक भारत पर #LIVE https://t.co/TQO5Pa8KaZ pic.twitter.com/wUAIMP5xos
घटना के एक चश्मदीद ने बताया कि उसने दो लोगों को एक कार से उतरते देखा और उनमें से एक ने शिवसेना नेता पर गोली चला दी। चश्मदीद ने कहा, "चार दिन पहले नेता सुधीर सूरी मंदिर के पुजारी को हिंदू मूर्तियों का अनादर न करने की चेतावनी दी थी। सूरी के अनुसार पुजारी की हरकतों से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। आज वह यहां उन लोगों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच 2 लोग कार से बाहर आए, उनमें से एक आदमी ने उन्हें प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारी। उसका निशाना केवल सुधीर थे। उसने 5 गोलियां सिर में, एक कंधे में और एक दिल में मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान सभी पुलिसकर्मी वहां खड़े होकर देख रहे थे। वे उनके सामने भाग गए।"
Advertisement
शिवसेना पंजाब के अध्यक्ष योगराज शर्मा ने रिपब्लिक से बात करते हुए कहा,
"जब से नई सरकार (आम आदमी सरकार) बनी है, पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।"
रिपब्लिक ने हमले से ठीक पहले का एक वीडियो एक्सेस किया, जब सुधीर सूरी सहित विरोध कर रहे शिवसेना नेताओं को स्थानीय पुलिस के साथ बहस करते देखा गया, क्योंकि उन्हें धरने पर बैठने से रोका जा रहा था। हैरानी करने वाली बात ये है कि गोली लगने के बाद, पुलिस नेता को बचाने के लिए आगे नहीं आई और चुपचाप खड़ी रही।
Advertisement
पंजाब के पूर्व गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी घटना पर रोष जताया। रिपब्लिक से बात करते हुए रंधावा ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार के सत्ता संभालने के बाद से राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है।
हत्या में खालिस्तान की कड़ी?
रिपब्लिक को पता चला कि 23 अक्टूबर को पंजाब पुलिस ने सुधीर सूरी की हत्या की योजना बना रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बाद में यह सामने आया कि खालिस्तान समर्थक तत्वों और बब्बर खालसा अंतर्राष्ट्रीय नेता हरविंदर रिंदा ने उसे मारने के लिए आतंकियों को भेजा। रिंडा पाकिस्तान में बैठा ISI समर्थित खालिस्तानी आतंकवादी है।
Published By : Nripendra Singh
पब्लिश्ड 4 November 2022 at 18:36 IST