अपडेटेड 11 September 2021 at 15:25 IST

Mumbai Rape Case: मुंबई में एक और निर्भया! महिला के साथ रेप के बाद बर्बरता, एक आरोपी गिरफ्तार

Mumbai Rape Case: मुंबई में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना हुई है जिसमें 30 साल की एक महिला के साथ बेरहमी से बलात्कार किया गया।

Follow : Google News Icon  
| Image: self

Mumbai Rape Case: भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना हुई है जिसमें 30 साल की एक महिला के साथ बेरहमी से बलात्कार किया गया और फिर उसे क्षत-विक्षत कर दिया गया। इस भयावह घटना में आरोपी बलात्कारी ने उसके गुप्तांग में एक रॉड भी डाल दी, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बता दें कि ये बर्बर घटना मुंबई के साकीनाका इलाके (Sakinaka area) की है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस को आशंका है कि वारदात में और भी लोग शामिल हो सकते हैं।

मुंबई: साकीनाका इलाके में महिला का बेरहमी से बलात्कार

इस जघन्य घटना के बाद DCP और अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर मौके पर पहुंच गए थे और मामले की जांच की जा रही है। मुंबई पुलिस के अधिकारी ने अब तक की पुलिस जांच का ब्योरा देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए एक आरोपी के खिलाफ, IPC की धारा 307, 376, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता गुरुवार देर रात करीब ढाई से तीन बजे साकीनाका क्षेत्र के खैरानी रोड पर बेहोशी की हालत में मिली थी।

Advertisement

पुलिस ने शुक्रवार को कहा, “आज लगभग 3-3:30 बजे, पुलिस कंट्रोल को एक व्यक्ति का फोन आया कि एक आदमी ने एक महिला को पीटा है और उसे तत्काल मदद की जरूरत है। इस कॉल के आधार पर, 10 मिनट के अंदर साकीनाका पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंच गई। लोकेशन पर एक महिला घायल अवस्था में टेम्पो में मिली जिसे तुरंत राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। राजावाड़ी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया और उसका इलाज चल रहा है। राजावाड़ी अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि उसके गुप्तांगों के अंदर गंभीर घाव हैं।” 

उन्होंने आगे बताया कि “इसके बाद, साकीनाका पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई और साकीनाका डिटेक्शन टीम द्वारा प्राप्त CCTV फुटेज और अन्य सूचनाओं के आधार पर, एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच की जा रही है। पीड़िता का ऑपरेशन किया जा रहा है और डॉक्टर की राय के अनुसार उसकी हालत गंभीर है।” इस मामले में और जानकारी आना अभी बाकी है।

ये भी पढ़ेंः ग्वालियर: नशे में धुत महिला ने बीच सड़क पर किया हंगामा, सेना की जिप्सी की हेडलाइट फोड़ी; जवानों से भी की बदसलूकी

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 11 September 2021 at 15:24 IST