Advertisement

Updated April 18th, 2024 at 20:55 IST

जब Delhi Metro में अचानक शुरू हो गया लेडीज संगीत... महिलाओं ने लगाए जोरदार ठुमके, Video हुआ वायरल

Delhi Metro में सफर कर रहे यात्री ये नजारा देख हैरान हो जाते हैं। इस दौरान यह सबकुछ देख कुछ यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान भी आ गई।

Reported by: Ruchi Mehra
Delhi Metro Viral Video
दिल्ली मेट्रो का वायरल वीडियो | Image:Instagram
Advertisement

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो से अंतरंगी वीडियोज वायरल होने का सिलसिला आम हो चला है। मेट्रो अब अपनी तेज रफ्तार और सुविधाओं से इतर वायरल होने वाली वीडियोज के लिए ज्यादा सुर्खियां बटोरती हैं।

सोशल मीडिया पर हर रोज दिल्ली मेट्रो का कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है, जिसमें कभी मेट्रो का कोच WWE का मैदान बन जाता है, जहां यात्री आपस में भिड़ने लगते हैं। तो कभी लोग वायरल होने के लिए यहां अजीब-अजीब हरकतें करने लगते हैं।

Advertisement

मेट्रो से नया वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो का ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें सफर के दौरान कुछ महिलाएं मेट्रो के अंदर ही लेडीज संगीत शुरू कर देती हैं। वायरल वीडियो मेट्रो के लेडीज कोच का लग रहा है, क्योंकि इसके अंदर सभी महिलाएं ही नजर आ रही हैं।

Advertisement

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ महिलाएं मेट्रो के फर्श पर बैठी हैं और संगीत गा रही हैं। वहीं इस दौरान तीन से चार महिलाएं देसी अंदाज में डांस कर रही होती हैं। इस दौरान मेट्रो में सफर कर रहे यात्री ये नजारा देख हैरान हो जाते हैं। इस दौरान यह सबकुछ देख कुछ यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान भी आ गई।

इंस्टाग्राम पर delhi.connection नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वायरल वीडियो को शेयर किया गया। वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "ये मेट्रो का मजा।" वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कुछ ही घंटों के अंदर इसे हजारों की संख्या में लोगों ने देख लिया।

Advertisement

वायरल वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस

वायरल वीडियो पर लोगों के तरह तरह के रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर मजे लेते हुए लिखा, "दिल्ली मेट्रो शादी के लिए सबसे अच्छा वेन्यू है।" वहीं एक यूजर इस पर भड़क गया और कहा कि ये क्या नाटक चल रहा है। लोग हंस क्यों रहे हैं। ये मजाक लग रहा है, लेकिन है नहीं। कई और यूजर वीडियो पर मजे लेते दिखाई दिए।

गिरफ्तार हुई थीं दो लड़कियां

वैसे वायरल होने के लिए मेट्रो में अजीब हरकतें करना कई बार लोगों को भारी पड़ जाता है। होली के मौके पर दो लड़कियों का होली खेलते और अश्लील हरकतें करते एक वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर एक्शन देते हुए दोनों को गिरफ्तार भी किया गया।

यह भी पढ़ें: जिस ट्रक ने बाइक को कई किलोमीटर तक घसीटा, उसी से लटककर युवक ने कैसे बचाई जान? दहला देगा ये वीडियो
 

Advertisement

Published April 18th, 2024 at 20:55 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo