'पसंद है इसलिए तो रखवाए हैं...', डिनर पर तेज प्रताप ने काजल राघवानी के लिए किया स्पेशल बिहारी इंतजाम; VIDEO देख लोग बोले- सीधी बात नो बकवास
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे क्लिप में तेज प्रताप यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी एक साथ डिनर डेट एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान तेज प्रताप के एक स्पेशल जेस्चर ने एक्ट्रेस का दिल जीत लिया।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Tej Pratap Yadav: लालू प्रसाद यादव के 'लाल' और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव इन दिनों रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में गर्दा उड़ा रहे हैं। शो में उनका ठाठ देसी अंदाज लोगों को खूब भा रहा है। इस बीच, शो का एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें वो खेसारी लाल यादव की एक्स गर्लफ्रेंड काजल राघवानी संग फ्लर्ट करते दिखाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे क्लिप में तेज प्रताप यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी एक साथ डिनर डेट एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों के बीच की मजेदार और प्यारी बातचीत ने दर्शकों का दिल जीत लिया है, जिसे देख लोग मुस्कुराने पर मजबूर हो रहे हैं।
तेज प्रताप ने नजरें झुकाए दिया जवाब
टेबल पर बैठीं काजल राघवानी तेज प्रताप से पूछती हैं कि कैसे हैं आप? इसके जवाब में तेज प्रताप नजरें नीचे झुकाए कहते हैं कि मैं ठीक हूं, आप कैसी हैं? काजल चहकते हुए बताती हैं, 'बस मैं भी बढ़िया।' इतनी सी बात के बाद तेज प्रताप शांत होकर बैठ जाते हैं।
काजल राघवानी के लिए किया खास इंतजाम
तभी बात को आगे बढ़ाते हुए काजल राघवानी पूछती हैं कि आज मेन्यू में क्या-क्या है? तेज प्रताप कहते हैं कि मेन्यू आपके सामने है देखिए। एक चीज ऐड नहीं था, मैंने कराया है। बिहारी डिश लिट्टी-चोखा। इसका नाम सुनते ही काजल खुशी से फूले नहीं समाती। वो कहती हैं कि मुझे लिट्टी चोखा बहुत पसंद है। इस पर तेज प्रताप कहते हैं कि हां पसंद है तो इसलिए रखवाया है।
Advertisement
फैंस बोले- फ्लर्ट कर रहे तेजू भैया
तेज प्रताप यादव का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया फैंस बढ़-चढ़कर रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा कि तेजू भैया ये क्या बोल गए आप? दूसरे ने बताया कि वो तेजू भैया की वीडियो मिस नहीं करने वाली। वहीं कुछ अन्य यूजर्स ने कयास लगाए कि तेज प्रताप फ्लर्ट कर रहे हैं। कुछ और ने कहा कि तेजू भैया सिर्फ सीधी बात करते हैं।
'भोजपुरी बवाल' में कौन-कौन?
बात करें रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' की तो, इसमें तेज प्रताप यादव के अलावा भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे जैसे सेलेब्स दर्शकों को एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं। इस शो में कलाकारों की जिंदगी को बेहद करीब से दिखाने की कोशिश की जा रही है।