अपडेटेड 7 May 2024 at 17:46 IST

'चिकन रोल, कबाव रोल है...',10 साल के बच्चे के जज्बे को आनंद महिंद्रा का सलाम, पिता गुजर गए फिर भी...

Jaspreet Emotional Story: 10 साल के जसप्रीत की ये कहानी सुन आनंद महिंद्रा का दिल पिघल गया। उन्होंने बच्चे की मदद करने की बात कही है।

Follow : Google News Icon  
Anand Mahindra
आनंद महिंद्रा ने दिखाई दरियादिली | Image: X

Anand Mahindra: आनंद महिंद्रा एक शानदार बिजनेसमैन होने के साथ ही एक अच्छे इंसान भी हैं। यह उन्होंने कई कई मौकों पर साबित कर दिखाया है। भारतीय बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा अक्सर ही अपनी दरियादिली वाले कामों को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। इस बार वह एक 10 साल के बच्चे की मदद के लिए आगे आए हैं।

लड़के का नाम है जसप्रीत है, जो रोल बेचकर अपना और अपनी बहन का पेट भर रहा है। 20 दिन पहले ही उसने अपने पिता को खोया और मां का भी कुछ अता-पता नहीं। छोटे से कंधों पर जब बड़ी जिम्मेदारियां आई तो मासूम बच्चा रेहड़ी पर रोल बेचने लगा।

10 साल के जसप्रीत की ये कहानी सुन आनंद महिंद्रा का दिल पिघल गया। उन्होंने जसप्रीत का एक वीडियो एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर शेयर किया और बच्चे की मदद करने की बात कही।

मदद के लिए आगे आए आनंद महिंद्रा

आनंद महिंद्रा ने लिखा, " 'साहस' का नाम जसप्रीत है। इस कठिन हालात में उसकी शिक्षा प्रभावित नहीं होनी चाहिए। मेरा मानना है कि वह दिल्ली के तिलक नगर में है। अगर किसी के पास उसका कॉन्टेक्ट नंबर है, तो कृपया इसे शेयर करें। महिंद्रा फाउंडेशन टीम यह पता लगाएगी कि हम उसकी शिक्षा में कैसे सहयोग कर सकते हैं।"

Advertisement

जसप्रीत की इमोशनल कहानी

बता दें कि हाल ही में एक फूड ब्लॉगर ने जसप्रीत का वीडियो बनाया था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। जसप्रीत की कहानी सुन हर किसी के आंख में आंसू आ गए और लोग उसकी मदद के लिए आगे आने लगे। वीडियो आनंद महिंद्रा तक पहुंचा और जसप्रीत की कहानी ने उन्हें भी इमोशनल कर दिया। इसके बाद उन्होंने जसप्रीत की मदद करने की बात कही।

वीडियो में देखा जा सकता है कि 10 साल का जसप्रीत एग और चिकन रोल बेच रहा होता है। जब फूड ब्लॉगर उससे पूछता है कि उसने यह सीखा किससे तो वह कहता है- पापा है। आगे मासूम ने बताया कि बीते दिनों ही उसके पापा की मौत हो गई। बहन 14 साल की है। मां बच्चों को छोड़कर नानी के पास पंजाब चली गई, यह कहकर कि वह रहना नहीं चाहतीं। इसके बाद अपनी और बहन की जिम्मेदारियां मासूम के कंधों पर आ गई। बच्चे ने बताया कि वह अपने चाचा के साथ रहता है। वह काम के साथ पढ़ाई भी कर रहा है।

Advertisement

इसके अलावा फूड ब्लॉगर ने बच्चे से यह भी सवाल किया कि 10 साल की खेलने कूदने की उम्र में परिवार की जिम्मेदारी उठाने की हिम्मत कहां से आती है? इस पर बच्चे ने जवाब दिया कि मैं गुरु गोविंद सिंह का पुत्र...जब तक ताकत रहेगी तब तक लड़ेंगे।

सोशल मीडिया पर बच्चे की हिम्मत भरा ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं आनंद महिंद्रा की पोस्ट पर भी तमाम लोग मासूम की हिम्मत को सलाम करते और मदद करने के लिए आगे आने पर बिजनेसमैन की भी खूब तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: निर्वस्‍त्र कर पीटा, जलाया, प्राइवेट पार्ट में बांध दी ईंट...कानपुर में NEET छात्र से हैवानियत

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 7 May 2024 at 17:31 IST