अपडेटेड 23 May 2023 at 11:59 IST

हिंदू धर्म की शिक्षा के साथ Priyanka Chopra की बेटी मालती और क्या पढ़ रही? पापा निक ने बताया

Priyanka Nick की नन्ही मालती मैरी को किसी एक धर्म के खांचे में नहीं ढाला जा रहा। हिन्दू मां और क्रिश्चियन पिता की संतान को दोनों ही धर्मों का पाठ पढ़ा रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Picture Courtesy: nickjonas/instagram
Picture Courtesy: nickjonas/instagram | Image: self

Nick Jonas On Hinduism and Christanity: निक जोनस ने एक इंटरव्यू में बेटी मालती मैरी को हिंदू ईसाई दोनों धर्मों के विचारों से रूबरू कराने की बात कही है। खुलकर धर्म को लेकर अपनी आस्था प्रकट की है और माना है कि उनकी बेटी हिंदू और ईसाई दोनों धर्म के सिद्धांतों को जीवन में अपनाएगी। 

प्रियंका चोपड़ा से अपने जुड़ाव और मैरी मालती को लेकर निक ने जो कहा वो उनकी भगवान के प्रति आस्था को दर्शाता है। वो अपने इंटरव्यू में अक्सर ऐसी बात कहते हैं जो उनके भारत से जुड़ाव और फैमिली मैन होने की तस्दीक करता है।

'ईश्वर से रिश्ता खास'

पॉडकास्ट चैनल आर्मचेयर एक्सपर्ट विद डैक्स शेफर्ड से बातचीत में निक ने धार्मिक आस्था को लेकर विचार शेयर किए। निक ने कहा- मेरा ईश्वर के साथ गहरा और आपसी समझ वाला रिश्ता है लेकिन ईश्वर ने मेरे जीवन में कई अलग अलग रूप लेकर दस्तक दी ऐसा मैंने एक किताब में भी पढ़ा। और अब जब एक हिंदू महिला से मेरी शादी हुई है, तो मैंने उस धर्म और आस्था से जुड़े कई प्रेरक तथ्य जाने हैं। हम अपनी बच्ची को ऐसे बाइबल के सिद्धांतों और हिन्दू धर्म से जुड़ी आस्था से जुड़े अहम तत्वों के साथ बड़ा कर रहे हैं।

निक ने 'जीजू, निकवा' का किया था जिक्र

निक आक्सर भारत से जुड़ी यादों और बातों को साझा  करते रहते हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि कैसे पपराजी उन्हें निकवा, निकुवा या फिर जीजू कह कर पुकारते हैं और उन्हें ये खराब नहीं लगता बल्कि अच्छा ही लगता है। इसे वो उनका प्यार मानते हैं। निक ने ये भी बताया था कि उन्होंने कई देसी कहावतों को भी जान गए हैं।

Advertisement

प्रियंका मालती को लेकर पहुंची थीं सिद्धिविनायक

हाल ही ग्लोबल स्टार NMACC में शिरकत करने पहुंची थीं। कुछ समय निकालकर बेटी मालती मैरी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं थीं। एक्टर ने मालती को गोद में लेकर भगवान के दर्शन किए थे।  इस दौरान वो ट्रेडिशनल वियर में दिखीं थीं। उन्होंने मालती को गोद में लेकर भगवान की मूर्ति की तरफ सिर झुका आशीर्वाद लिया था। इसके बाद पंडित जी के हाथों से अपनी बेटी को तिलक भी लगवाया था।

पढ़ें- Nick Jonas ने बेटी संग शेयर की अनसीन फोटो, मालती मैरी की क्यूटनेस पर फैंस फिदा

Advertisement

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 23 May 2023 at 11:58 IST