अपडेटेड 2 May 2023 at 12:30 IST
Met Gala 2023: Mukesh Ambani की लाडली Isha Ambani ने रेड कार्पेट पर लगाया ग्लैमर का तड़का, देखें Photos
Isha Ambani: मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने मेट गाला के रेड कार्पेट पर ग्लैमर का तड़का लगाया। उनके लुक ने बड़ी-बड़ी हस्तियों को पीछे छोड़ दिया।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Isha Ambani at Met Gala: दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट 'मेट गाला 2023' का शानदार आगाज हो चुका है। इस इवेंट में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की हस्तियों ने शिरकत की। सभी अपने स्टाइलिश लुक से जलवा बिखेरते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच अब बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी रेड कार्पेट पर उतरीं। उन्होंने अपने ग्लैमरस लुक से इवेंट में धमाल मचा दिया।
ईशा अंबानी ने फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग का ब्लैक आउटफिट पहना था, जो एक तरह की साड़ी थी। क्रिस्टल से सजी इस क्लासिक साड़ी में उनका लुक बहुत ही प्यारा और खूबसूरत लग रहा था। उनके ब्लैक सैटिन साड़ी कम गाउन पर सिल्वर क्रिस्टल और मोती का वर्क हुआ है। इसके साथ ही ईशा ने चोकर स्टाइल हैवी नेकपीस के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।
ईशा लगीं ग्लैमरस और स्टाइलिश
ईशा अंबानी इस बार तीसरी दफा मेट गाला के रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरने पहुंची। मेट गाला में प्रबल गुरुंग के डिजाइनर आउटफिट में ईशा की यह दूसरी आउटिंग थी। इस मोस्ट अवेटेड नाइट में ईशा बेहद ही ग्लैमरस और स्टाइलिश लग रही थीं। उनका लुक बड़ी-बड़ी हस्तियों को पछाड़ रहा था।
आलिया भट्ट का मेट गाला डेब्यू
गौरतलब है कि इस बार की थीम 'कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी' रखी गई है, जिसमें एक्ट्रेस आलिया भट्ट का शानदार डेब्यू देखने को मिला है। मेट गाला में आलिया ने व्हाइट कलर की बेहद ही खूबसूरत सी ड्रेस में एंट्री ली। इसके साथ ही उन्होंने प्यारे से ईयररिंग्स पहनी थी। साथ ही उन्होंने हाथ में रिंग भी कैरी की थी। इस इवेंट से आलिया की कई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही हैं।
Advertisement
रेड कार्पेट पर दिखी निक-पीसी की कैमिस्ट्री
इसके अलावा इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा भी पति निक जोनस के साथ रेड कार्पेट पर उतरीं। दोनों के स्टाइलिश लुक ने महफिल ही लूट ली। जहां पीसी ने हाई स्लिट ब्लैक कलर का ऑफ शोल्डर गाउन कैरी किया था। इस ब्लैक एंड व्हाइट कलर के कॉम्बिनेशन की ड्रेस में एक हेवी ट्रेल भी दिखाई दीं। तो वहीं निक पत्नी के साथ ट्विनिंग करते नजर आए। निक ने ब्लैक पैंट और व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक कलर की टाई पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर की लेदर जैकेट भी कैरी की थी। कुल मिलाकर हॉलीवुड सिंगर का लुक बेहद अट्रैक्टिव था।
यह भी पढे़ं: Met Gala 2023 में Priyanka Chopra संग पहुंचे Nick Jonas, कपल की ट्विनिंग ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा
Advertisement
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 2 May 2023 at 12:26 IST
