अपडेटेड 15 February 2023 at 23:59 IST

Joker 2से Lady Gaga औरJoaquin Phoenixकाफर्स्ट लुक आया सामने, फैंस ने कहा ऑस्कर जीतेगी ये फिल्म

Valentine's Day के अवसर पर फिल्म Joker 2 से Lady Gaga और Joaquin Phoenix का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Follow : Google News Icon  
pc: instagram@
toddphillips
pc: instagram@ toddphillips | Image: self

Joker Folie à Deux: पिछले कुछ दिनों से दुनिया भर के प्रमी जोड़ों के बीच प्यार का रंग देखे को मिल रहा है। सभी कपल्स ने खुलकर वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया। इसी खास अवसर पर लेडी गागा (Lady Gaga) के फैंस को एक खास गिफ्ट मिला है। उनकी अपकमिंग फिल्म Joker: Folie à Deux का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। 

निर्देशक ने शेयर किया फिल्म का फर्स्ट लुक

जोकर फिल्म के सीक्वल का निर्देशन टॉड फिलिप्स (Todd Phillips) कर रहे हैं। डायरेक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है, जिसमें लेडी गागा और वॉकिन फिनिक्स (Joaquin Phoenix) नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में लेडी गागा हार्ले क्विन (Harley Quinn) के किरदार में नजर आएंगी, तो वहीं वॉकिन फिनिक्स एक बार फिर जोकर के रोल में नजर आने वाले हैं। 

फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए टॉड फिलिप्स ने कैप्शन में लिखा, ‘हैपी वैलेंटाइन डे।’ पोस्ट में लेडी गागा की आंखों में एक जुनून नजर आ रहा हैं। उन्होंने वॉकिन फिनिक्स उर्फ जोकर के फेस को अपने हाथों से पकड़ा हुआ है। वहीं दूसरी ओर एक्टर बिल्कुल शांत अवतार में नजर आ रहे हैं। 

लेडी गागा ने भी शेयर किया फर्स्ट लुक

लेडी गागा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है औऱ लिखा है फोली ए ड्यूक्स'। बता दें कि फिल्म जोकर के सीक्वल का नाम 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' रखा गया है। सोशल मीडिया पर इस पोस्टर की खूब चर्चा हो रही है। डीसी से लेकर मार्वल तक के फैंस लेडी गागा के लुक की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि यह फिल्म पक्का ऑस्कर अवॉर्ड जीतेगी।

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lady Gaga (@ladygaga)

अगले साल बड़े पर्दे पर आएगा फिल्म जोकर का सीक्वल

फिल्म जोकर का पहला पार्ट साल 2019 में रिलीज हुआ था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था। वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1 बिलियन डॉलर्स से अधिक की कमाई की थी। वॉकिन फिनिक्स को जोकर के रोल के लिए बेस्ट एक्टर का ऑस्कर पुरस्कार मिला था। पिछले साल अगस्त में लेडी गागा ने फिल्म के सीक्वल का हिस्सा होने की जानकारी दी थी। यह फिल्म 4 अक्टूबर, 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म को लेकर लेडी गागा और जोकर के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra और Nick Jonas ने क्यों बनवाए एक जैसे टैटू? वजह जीत लेगी फैंस का दिल

Advertisement

Published By : Mohit Jain

पब्लिश्ड 15 February 2023 at 23:57 IST