अपडेटेड 15 October 2023 at 14:34 IST

यहूदियों पर हुए अत्याचारों को बखूबी दर्शाती हैं ये फिल्में, कोई भी पत्थर दिल पसीज जाएगा

Films On Jews: कम आबादी वाले यहूदियों पर कई बार हमले हुए लेकिन होलोकॉस्ट की छाप कभी उनके जहन से मिट नहीं सकेगी। इन फिल्मों से समझिए यहूदियों का दर्द।

Follow : Google News Icon  
Films On Jews

image- IMDb
Films On Jews image- IMDb | Image: self

Films On Jews: इजरायल और हमास के बीच भीषण जंग चल रही है। हमास ने अचानक इजरायल पर क्रूरतम हमला कर दिया था। कई निर्दोष इजरायली बच्चों-बुजुर्गों-महिलाओं की जान चली गई। जिसके बाद इजरायल के एक्शन में अबतक कई सौ आतंकी मारे जा चुके हैं।

इजरायल यहूदियों का देश है। इनकी आबादी बहुत सीमित है। जंग के बाद दुनिया के तमाम देश यहूदियों के इतिहास-भूगोल पर बातें कर रहे हैं। इसमें अलग-अलग यूरोपीय देशों खासकर हिटलर की जर्मनी में किस तरह यहूदियों ने घोर, भीषण और क्रूरतम उत्पीड़न को झेला। उसकी कहानियां भी सामने आ रही हैं जिन्हें फिल्मों का भी रूप दिया गया है। 

खबर में आगे पढ़ें-

  • हमास के आतंकी हमले में मारे गए कई यहूदी
  • हिटलर राज में हुए यहूदी नरसंहार का काला इतिहास
  • इन फिल्मों में दर्शाया गया है यहूदियों का दर्द

('शिंडलर्स लिस्ट' में देखिए यहूदियों का दर्द, image- IMDb)

Advertisement

हिटलर के नेतृत्व में साठ लाख से ज्यादा यहूदी जिसमें बच्चे, बीमार और महिलाएं भी शामिल थीं, उन्हें क्रूरतम तरीकों से जानवरों से भी बदतर मौत की सजा दी गई। जिन्हें सजा मिली उनका अपराध बस इतना था कि वे यहूदी थे। हिटलर के कैंपों में यहूदियों का किस तरह नरसंहार किया जाता था, इस पर दुनियाभर में कई बेहतरीन फिल्में बनी हैं। कई किताबें लिखी गई हैं, कई शोध हुए हैं। इन्हीं में से दो फिल्में 'शिंडलर्स लिस्ट' और 'लाइफ इस ब्यूटीफुल' सबसे अहम हैं। 

दोनों फिल्मों में यहूदियों पर बेइंतहा उत्पीड़न देखकर किसी भी पत्थर दिल इंसान का कलेजा तड़प उठेगा, पसीज जाएगा। गला कस जाएगा, आंखों से आंसू निकल जाएंगे। दोनों फिल्मों की ही कहानियां ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित हैं। 

Advertisement

('शिंडलर्स लिस्ट' में दिखाई गई है हिटलर की क्रूरता, image- IMDb)

हिटलर राज में हुए यहूदी नरसंहार का काला इतिहास

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यहूदियों पर जो बीती, उसे कोई नहीं समझ सकता। हिटलर की नाजी सेना ने चुन-चुनकर यहूदियों को मारा था। इस होलोकॉस्ट में जर्मनी और इसके सहयोगी देशों ने करीब साठ लाख यहूदियों की बेरहमी से हत्या की। गैंस चैंबर में डालकर उन्हें तड़पा-तड़पाकर मारा। यहूदियों का इतिहास ही संघर्ष भरा रहा है। इजरायल की स्थापना से पहले यहूदियों को भारत, रूस, जर्मनी, ब्रिटेन जैसे कई देशों में शरण लेनी पड़ी। कम आबादी वाले यहूदियों पर कई बार हमले हुए लेकिन होलोकॉस्ट की छाप कभी उनके जहन से मिट नहीं सकेगी।

नौकरी देकर कारोबारी ने यहूदियों को कैसे बचाया?

इतने दशकों में कई फिल्ममेकर्स ने बड़े पर्दे पर उन अत्याचारों को दिखाने की कोशिश की जिनसे यहूदी गुजरे थे। 1993 में रिलीज हुई स्टीवन स्पीलबर्ग की मास्टरपीस 'शिंडलर्स लिस्ट' (Schindler's List) का जिक्र यहां सबसे जरूरी है जिसने 7 ऑस्कर जीते। इसे नाजी टॉर्चर पर बनी सबसे बेहतरीन फिल्म कहा जाता है। 

इसमें यहूदियों पर हुई क्रूरता को देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ये चेकोस्लोवाकिया के एक बिजनेसमैन की रियल कहानी है जो 1100 पोलिश यहूदियों को नौकरी देकर उन्हें नाजियों के चंगुल से बचाता है। यहूदियों पर नाजी सेना कैसे आफत बनकर बरसी थी, ये फिल्म में बारीकी से दिखाया गया है।

(यहूदियों के इतिहास पर बनी सबसे बेहतरीन फिल्म है 'शिंडलर्स लिस्ट', image- IMDb)

बेटा डरे नहीं, पिता ने अपनी मौत को ही बना दिया ‘खेल’

यहूदियों के दर्द पर वैसे तो कई फिल्में बनी हैं लेकिन 'लाइफ इस ब्यूटीफुल' (Life Is Beautiful) की जगह हमेशा अलग रहेगी। यहूदियों के दर्द पर बनी इस फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाया गया है लेकिन खास बात ये है कि इसकी गंभीरता का जरा भी मजाक नहीं बनाया गया। 

एक यहूदी-इटालियन वेटर और उसके बेटे को कॉन्सनट्रेशन कैंप ले जाया जाता है। वहां वह अपने बेटे का मनोबल बनाए रखने के लिए उसे झूठ बोलता है और उसके सामने हमेशा हंसता-खेलता रहता है। ट्रैजिडी ये थी कि उसे पता होता है कि उसकी मौत करीब है, फिर भी वह आखिरी समय तक अपने बेटे का मनोरंजन करता रहता है। फिल्म देख आपके आंसू निकल जाएंगे।

('लाइफ इस ब्यूटीफुल' में दिखी बाप-बेटे की बॉन्डिंग, image- IMDb)

इन फिल्मों में भी दिखा यहूदियों का दर्द

इस विषय को समझने के लिए ऑस्कर विनिंग 'द पियानिस्ट' (The Pianist) भी एक बेहतरीन फिल्म है जो एक पियानोवादक व्लादिस्लॉ की कहानी है। युद्ध में उसके परिवार को कैंप भेज दिया जाता है। वे जर्मन लेबर कंपाउड से भाग जाता है और एक यहूदी रिफ्यूजी के तौर पर युद्ध का गवाह बनता है। द डायरी ऑफ एने फ्रैंक (The Diary of Anne Frank) भी नरसंहार की काली सच्चाई को अच्छे से दर्शाती है। 

उनके अलावा भी ऐसी तमाम फिल्में हैं जो यहूदियों के दर्द भरे इतिहास को दुनिया के सामने रखती हैं।

ये भी पढ़ेंः G20 से पहले जरूर देखें Brad Pitt की ये फिल्म, तिब्बत पर चीन के अवैध कब्जे की काली सच्चाई से कराएगी रूबरू

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 15 October 2023 at 14:20 IST