BIG BREAKING: हिमेश रेशमिया पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता विपिन रेशमिया का हुआ निधन

हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया ने 87 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा। बीती रात उनका निधन हो गया।

Follow : Google News Icon  
Himes Reshammaiya with his father
Himes Reshammaiya with his father | Image: Instagram

Himesh Reshammiya Father Dies: बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनके सिर से पिता का साया उठ गया। सिंगर के पिता और संगीत निर्देशक विपिन रेशमिया का बुधवार (18 सितंबर) की रात निधन हो गया। 87 साल की उम्र में उनका निधन हुआ। 

जानकारी के मुताबिक हिमेश के पिता को सांस में तकलीफ लेने में तकलीफ हुई थी, जिसके बाद आनन फानन में उनको अस्पताल ले जाया गया। यहां उनकी मौत हो गई।

आज होगा अंतिम संस्कार 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विपिन रेशमिया ने 18 सितंबर शाम करीब साढ़े आठ बजे अंतिम सांस ली। वह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे। विपिन बढ़ती उम्र की समस्याओं के अलावा कई बीमारियों का शिकार थे।

आज (19 सितंबर) को विपिन रेशमिया का पार्थिव शरीर उनके घर लेकर जाया जाएगा। जुहू स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा।

Advertisement

बेटे के लिए विपिन ने छोड़ दिया अपना सपना

विपिन रेशमिया एक म्यूजिक डायरेक्टर थे। बचपन में उन्होंने अपने बेटे हिमेश के टैलेंट को पहचान लिया था और उनके करियर को बनाने के लिए अपनी म्यूजिक जर्नी छोड़ दिया। विपिन ने एक बार बताया था कि मैंने अपने बेटे का हुनर देखा और फिर अपना म्यूजिक डायरेक्टर बनने का सपना छोड़ दिया। वह हिमेश को ही म्यूजिक सिखाने लग गए थे। 

विपिन रेशमिया ने द एक्सपोज (2014) और तेरा सुरूर (2016) जैसे फिल्मों को प्रोडेयूस भी किया। दोनों फिल्मों में हिमेश बतौर एक्टर नजर आए। वहीं, विपिन ने एक अनरिजिज्ड फिल्म इंसाफ का सूरज (1990) के लिए म्यूजिक भी तैयार किया था। 

Advertisement

पिता को ‘भगवान’ और ‘गुरु’ मानते थे हिमेश

हिमेश रेशमिया के लिए पिता को खोने का दुख सहना आसान नहीं होगा। सिंगर उन्हें अपने गुरु और भगवान तक का दर्जा देते थे। एक इंटरव्यू में सिंगर ने कहा था, 'मेरे पापा मेरे भगवान और गुरु हैं। उन्होंने मुझे जो भी सिखाया है, मेरा म्यूजिक में उसी की झलक है। भाई को खोने के बाद से मैंने और पापा ने बहुत मेहनत की है।'

साल 2022 में हिमेश ने अपने पिता के साथ गणेश चतुर्थी के मौके पर अपना पहला भजन रिलीज किया था। हिमेश द्वारा गाया गया 'गणपति गजानन' उनके पिता विपिन के साथ पिता विपिन के साथ पहला कोबैल था। विपिन रेशमिया ने इस भक्ति ट्रैक को कंपोजर किया था। 

यह भी पढ़ें: ये मेरा मंदिर है, आप यहां… जब अरिजीत को बीच में ही रोकना पड़ा कॉन्सर्ट, ऐसा क्या देख लिया था? 
 

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड