Exclusive: बड़े पर्दे पर हरियाणवी-भोजपुरी स्टार्स की जोड़ी मचाएगी भौकाल, मासूम शर्मा ने दी फैंस को बड़ी खुशखबरी; पवन सिंह के साथ आएंगे नजर
हरियाणवी-भोजपुरी के दो बड़े स्टार एक साथ बदमाशी वाली गाने में नजर आने वाले हैं। मासूम शर्मा ने अपनी फिल्म 'लाइसेंस' की रिलीज के बाद बताया कि वो पवन सिंह के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। जानें और क्या कुछ कहा? पढ़ें पूरी खबर।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Masoom Sharma and Pawan Singh News: फेमस हरियाणवी सिंहर और एक्टर मासूम शर्मा अब भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। दोनों ही धुरंधरों को जल्द ही बड़े पर्दे पर देखा जाएगा। इस बारे में खुद हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने रिपब्लिक भारत के रिपोर्टर राघवेंद्र नाथ मिश्र से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया। उन्होंने बताया कि वो पवन सिंह के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों एक बदमाशी भरे गाने में साथ दिखाई देंगे।
मासूम शर्मा की फिल्म 'लाइसेंस' इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म अच्छी खासी चर्चा के साथ रिलीज हुई, साथ ही विवाद में आने के बाद सिनेमाघरों में भी इसका फायदा देखने को मिल रहा है। दरअसल, ये फिल्म पूरी तरह से मासूम शर्मा के स्टारडम पर टिकी है और मासूम शर्मा ने इसमें अपना पूरा जलवा दिखाया है, उनकी फैन फॉलोइंग इन दिनों काफी जबरदस्त है और उसी वजह से ये सिंपल सी फिल्म उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है।
क्या है फिल्म लाइसेंस की कहानी?
फिल्म की शुरुआत में शख्स बंदूक का लाइसेंस लेना चाहता है, वो इसके लिए कुछ भी करने को तैयार है, वो अपने दोस्तों को दांव पर लगा देता है, एक नेता की सेवा में लग जाता है, उसे जैसे तैसे वो लाइसेंस मिल भी जाता है लेकिन फिर वो क्या करता है, ये आपको थिएटर जाकर देखना होगा।
भोजपुरी और पंजाबी भाषा के साथ देसी फिल्म रिलीज
फिल्म का देसी ट्रीटमेंट दर्शकों को बांधे रखता है। फिल्म में हरियाणवी के साथ साथ कमाल की पंजाबी और भोजपुरी भी बोली जाती है और यही देसी ट्रीटमेंट इस फिल्म की जान है, कहानी में आपको भले अंदाजा लग जाता है कि क्या होगा लेकिन फिल्म की कॉमेडी, एक्शन और मासूम शर्मा की एक्टिंग आपको एंटरटेन करती रहती है, तगड़ी फैन फॉलोइंग वाले सितारों को ये फायदा मिलता है कि उनकी सिंपल फिल्में भी उनके फैन लाइन लगाकर देखते हैं, यहां भी मासूम शर्मा के फैंस तालियां सीटियां बजाते नजर आ रहे हैं। रीजनल सिनेमा के लिहाज से इसे अच्छी फिल्म ही कहा जाएगा। फिल्म में सिंपल कहानी को जिस तरह से पेश किया गया है उसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।