IPL के बीच केएल राहुल को मिली गुड न्यूज, पत्नी आथिया ने दिया बेबी गर्ल को जन्म; फैंस को शेयर कर दी खुशखबरी

केएल राहुल और अथिया शेट्टी पेरेंट्स बन गए हैं। दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया।

Follow : Google News Icon  
kl rahul athiya shetty
केएल राहुल और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी | Image: instagram

KL Rahul - Athiya Shetty Become Parents: एक और स्टार कपल के घर किलकारियां गूंजी हैं। क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी पेरेंट्स बन गए हैं। उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। अथिया ने एक नन्ही परी को जन्म दिया है। 

केएल राहुल ने पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की। अथिया के प्रेग्नेंट होने की वजह से क्रिकेटर ने IPL का अपना पहला मुकाबला भी मिस किया है। आज (24 मार्च) को IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला जा रहा है। केएला राहुल इस बार दिल्ली की टीम का हिस्सा हैं। 

अथिया ने दिया नन्ही परी को जन्म

इंस्टाग्राम पर केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने एक पोस्ट के जरिए बेबी गर्ल के जन्म की खुशखबरी शेयर की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “हमें एक बेटी हुई है…24 मार्च 2025। अथिया और राहुल।”  

कई सेलेब्स ने दी बधाई

इस गुड न्यूज के शेयर करते ही जहां फैंस खुशी से झूम उठे हैं। तो वहीं कई सेलेब्स ने भी उनके बधाईयां दी हैं। एक्ट्रेस परिणीत चोपड़ा, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, कियारा आडवाणी, शिखर धवन समेत कई सितारों ने कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। 

Advertisement

शादी के 2 साल बाद पेरेंट्स बने अथिया-राहुल

केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी 23 जनवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 2 साल बाद अब दोनों माता-पिता बन गए हैं। कपल ने नवंबर 2023 में अथिया की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थीं। प्रेग्नेंसी फेज के दौरान एक्ट्रेस की तस्वीरें लगातार चर्चाओं में बनी रहीं। 

यह भी पढ़ें: सुशांत और दिशा की मौत को लेकर एक्टर के दोस्त गणेश हिवारकर का दावा, कहा- हत्या थी, बड़े लोग हैं शामिल

Advertisement
Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड