अपडेटेड 31 July 2024 at 23:00 IST

Divyanka Tripathi: अपने होमटाउन भोपाल पहुंची दिव्यांका त्रिपाठी, पोहे के साथ डाली फोटो

मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। हाल ही में यूरोप की छुट्टियों से लौटी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया इन दिनों अपने होमटाउन भोपाल में हैं और पोहा का लुत्फ उठा रही हैं, जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।

Divyanka Tripathi
Divyanka Tripathi | Image: ians

हाल ही में यूरोप की छुट्टियों से लौटी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया इन दिनों अपने होमटाउन भोपाल में हैं और पोहा का लुत्फ उठा रही हैं, जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। दिव्यांका अपने पति और एक्टर विवेक दहिया के साथ परिवार से मिलने भोपाल पहुंची और वहां से कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए।

शेयर की गई वीडियो…

शेयर किए गए फोटो में से एक में दिव्यांका और विवेक एक कैफे में लंच करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें फ्लाइट से कपल की सेल्फी भी शामिल है, जिसमें दिव्यांका व्हाइट कुर्ते में नजर आ रही हैं। एक वीडियो में वह अपने माता-पिता के साथ तालाब के पास घूमते हुए पोहे का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "भोपालियों के साथ एक दिन..."

एक्ट्रेस के बारे में बात करें तो दिव्यांका ने 2004 के रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज' में हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्होंने 2006 के शो 'बनू मैं तेरी दुल्हन' में विद्या के किरदार में नजर आईं। उन्हें 'ये हैं मोहब्बतें' शो से पहचान मिली। वह 'खाना खजाना', 'नचले वे विद सरोज खान', 'जोर का झटका: टोटल वाइपआउट', 'कॉमेडी सर्कस', 'नच बलिए 8' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11' जैसे शो में कंटेस्टेंट रहीं। हाल ही में उन्हें 'अदृश्यम' सीरीज में देखा गया है, जिसमें उन्होंने इंस्पेक्टर पार्वती सहगल का रोल निभाया। इसमें एजाज खान रवि वर्मा की भूमिका में दिखाई दिए। यह सोनी लिव पर स्ट्रीम है।

लव स्टोरी की बात करें तो दिव्यांका 'ये है मोहब्बतें' के दौरान एक्टर विवेक दहिया को दिल दे बैठी। विवेक से उनकी मुलाकात एक्टर पंकज भाटिया ने कराई थी। इसके बाद मुलाकातों का सिलसिला चला और दोनों प्यार में पड़ गए। दोनों ने 8 जुलाई 2016 को शादी की थी। उन्होंने चंडीगढ़ और मुंबई में रिसेप्शन भी रखा। दिव्यांका और विवेक अब एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Sara Khan: 'छठी मैया की बिटिया' में एक-दो नहीं, 6 किरदार निभाएंगी सारा

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 31 July 2024 at 23:00 IST