अपडेटेड 27 November 2024 at 23:40 IST

डांस कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस के स्टूडेंट पर दुष्कर्म का आरोप, युवक के खिलाफ FIR दर्ज

मध्य प्रदेश में इंदौर की राऊ थाना पुलिस ने ‘डांस इंडिया डांस’ में हिस्सा ले चुके प्रतियोगी पर एक युवती की शिकायत के बाद हिंदू विवाह अधिनियम के उल्लंघन और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

Terence Lewis Student Accused Of Rape
डांस कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस के स्टूडेंट पर दुष्कर्म का आरोप | Image: IANS/freepik

Terence Lewis Student Accused Of Rape: मध्य प्रदेश में इंदौर की राऊ थाना पुलिस ने ‘डांस इंडिया डांस’ में हिस्सा ले चुके प्रतियोगी पर एक युवती की शिकायत के बाद हिंदू विवाह अधिनियम के उल्लंघन और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी मशहूर डांस कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस का स्टूडेंट बताया जा रहा है। हाई कोर्ट के वकील कृष्ण कुमार कुन्हारे ने बताया, “आरोपी की युवती के साथ साल 2018 में जान पहचान हुई थी, उसने खुद को बॉलीवुड के मशहूर डांस कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस का स्टूडेंट और 'डांस इंडिया डांस' का प्रतियोगी बताया था। दोनों में प्यार का रिश्ता बन गया।

"आरोपी युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों की एक संतान भी है। आरोपी पर युवती ने कई बार शादी बनाया तो वह उसे कोर्ट ले गया और कोर्ट मैरिज कर ली। हालांकि, युवक हिन्दू रीति रिवाज से विधिवत शादी करने का झांसा देता रहा।"

वकील ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने राऊ थाने में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे, जिस पर राऊ पुलिस ने दुष्कर्म और हिन्दू विवाह अधिनियम का उल्लंघन करने का मामला दर्ज कर लिया है। डीसीपी विनोद कुमार मीना ने बताया कि इंदौर की राऊ थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस टीम बनाकर हरसंभव प्रयास कर रही है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें… Chhori 2 में अपने दमदार किरदार के साथ वापसी करेंगी Nushrat Bharucha

Advertisement

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 27 November 2024 at 23:40 IST