भारतीय महिला को डेट नहीं करते Honey Singh! पहचान छिपाकर लड़कियों से मिलते और फिर महीनों बाद…
Honey Singh Relationship: भारतीय सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर बात की और अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Honey Singh Relationship: भारतीय सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) की डॉक्यूमेंट्री में उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई बड़े खुलासे हुए हैं। शालिनी तलवार के साथ उनका तलाक भी काफी सुर्खियों में रहा। इस बीच, हनी सिंह ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर से पर्दा उठा दिया है।
नेटफ्लिक्स इंडिया ने हनी सिंह का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कॉमेडियन तन्मय भट्ट, रोहन जोशी और आदित्य कुलश्रेष्ठ के साथ बातचीत के लिए बैठे। बातचीत के दौरान हनी से पूछा गया कि क्या एक फेमस सेलिब्रिटी होने के नाते डेट करना मुश्किल होता है।
यो यो हनी सिंह ने गर्लफ्रेंड पर की बात
सवाल पर हनी सिंह ने कहा- “हां यह इस पर डिपेंड करता है कि आप किसे इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं। एक भारतीय सेलिब्रिटी होने के नाते भारतीय महिला को डेट करना मुश्किल है क्योंकि वह पहले से ही आपको एक निश्चित तरीके से जानती है। आप जहां भी जाते हैं, आपकी टीम आपके साथ जाती है तो आपको नहीं पता कि वो आपको पसंद करती है या आपकी शानदार जिंदगी को”।
पहचान छिपाकर डेट करते हैं हनी सिंह?
जब हनी सिंह से पूछा गया कि क्या वो किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो उन्होंने हामी भरी। उन्होंने कहा कि वो ऐसी जगह डेट करने के लिए लोगों को ढूंढते हैं जहां उन्हें कोई नहीं जानता। उन्होंने कई मौकों पर ये ट्रिक अपनाई है जो काम भी कर गई। हनी ने खुलासा किया कि वो महीनों बाद अपनी पार्टनर को अपनी असली पहचान बताते थे।
Advertisement
उन्होंने आगे ये भी बताया कि कैसे वो डेट करने के लिए सीक्रेट नाम रखते थे। उनका पर्सनल असिस्टेंट हमेशा उनके साथ रहता था और उनसे पूछता- ‘सर, ये बॉर्डिंग पास और टिकट किस महिला के लिए है। क्या ये महिला लौटेगी या आप किसी और के साथ वापस आओगे’।