अपडेटेड 29 December 2023 at 14:22 IST

Year Ender 2023: इस साल इन फिल्मों का बजा डंका, लिस्ट में सनी देओल से रजनीकांत तक की फिल्म शामिल

Year Ender 2023: साल 2023 ने हमें कई धमाकेदार फिल्में दी हैं। आइए जानते हैं कि इस साल किन फिल्मों का बोलबाला रहा।

Follow : Google News Icon  
Sunny Deol in Gadar 2, Rajinikanth in Jailer
'गदर-2' में एक्टर सनी देओल, 'जेलर' में एक्टर रजनीकात | Image: IMDb

Year Ender 2023: साल 2023 के खत्म होने में महज दो दिन ही बाकि हैं। इस साल से हर किसी की कई यादें जुड़ी होंगी। फिल्म इंडस्ट्री की बात की जाए तो ये साल फिल्म जगत के लिए बेमिसाल साबित हुआ। 2023 में कई ऐसी फिल्में रहीं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस किया।  

स्टोरी में आगे पढ़ें…

  • 2023 में छा गईं ये फिल्में
  • सनी देओल से रजनीकांत तक की फिल्म शामिल
  • इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बजाया डंका

इस साल की बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट में 'गदर-2' से लेकर 'सालार' तक का नाम शामिल है। चलिए जान लेते हैं उन फिल्मों की लिस्ट के बारे में जो साल 2023 में छा गईं।

साल 2023 में छा गईं ये फिल्में

गदर 2

Advertisement

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर-एक प्रेम कथा' का सिक्वल 'गदर-2' जब रिलीज हुआ तो इसने बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक कई रिकॉर्ड बना डाले। 'गदर 2' सनी देओल समेत फिल्म में मौजूद कई कलाकारों के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। दुनियाभर में इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 691 करोड़ रहा।

एनिमल

Advertisement

साल 2023 एक्टर रणबीर कपूर और बॉबी देओल के करियर के लिए भी काफी शानदार साबित हुआ। दोनों एक्टर्स की फिल्म 'एनिमल' जैसे ही सिनेमाघरों पर आई तो इसे देखने के लिए फैंस का तांता लग गया। आलम ये हुआ कि 1 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक 882 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।

लियो

इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में साउथ सुपरस्टार थलापति विजय और बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की फिल्म 'लियो' भी शामिल है। रिलीज होते ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई। साथ ही इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लाइफटाइम 618 करोड़ का बिजनेस किया।

जेलर

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रजनीकांत की इस फिल्म को ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। वहीं, वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने लाइफटाइम 605 करोड़ की कमाई की थी।

सालार

'बाहुबली' स्टार प्रभास जब भी पर्दे पर आते हैं तो ऑडियंस को अपना दीवाना बना देते हैं। एक्टर की फिल्म 'सालार' 2023 की बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शुमार है। ये फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज हुई और अब तक फिल्म ने महज छह दिनों के अंदर 500 करोड़ की कमाई कर ली है। ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। 

ये भी पढ़ें : Salaar BO Day 7: सातवें दिन भी Prabhas की फिल्म का बोलबाला, 300 करोड़ का धांसू आंकड़ा पार

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 29 December 2023 at 13:10 IST