'नई नवेली' की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, रामलला के दरबार में हुईं नतमस्तक; फिल्म की कामयाबी का मांगा आशीर्वाद
यामी गौतम भगवान श्रीराम के दर पर पहुंचीं, जहां उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' की सफलता की कामना की। इसके बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी में हनुमान चालीसा का पाठ भी पढ़ा।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Yami Gautam Ram Mandir Visit: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' की रिलीज से ठीक पहले अयोध्या पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान श्रीराम के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।
यामी फिल्म 'नई नवेली' के प्रमोशन के सिलसिले में अयोध्या में थीं। इस दौरान उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद एक्ट्रेस शाम को हनुमानगढ़ी पहुंचीं, जहां उन्होंने मत्था टेका और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। वो कुछ देर ध्यान लगाकर भक्ति में लीन रहीं।
पीली साड़ी में यामी ने किए दर्शन
एक्ट्रेस ने मंदिर में दर्शन के दौरान पीले रंग की साड़ी पहनी थीं। इस दौरान उनकी सादगी देखते ही बन रही थी। इस लिबास में वे बेहद सिंपल और शालीन नजर आईं। उनके सौम्य लुक और भक्ति भाव ने फैंस का दिल जीत लिया।
पहली बार अयोध्या आना हुआ- यामी
दर्शन के बाद यामी मीडिया से रूबरू हुईं। इस दौरान उन्होंने बताया कि वो पहली बार पावन नगरी अयोध्या में आई हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'रामजन्मभूमि मंदिर दर्शन किया। इसके बाद हनुमान गढ़ी आए। पहली बार अयोध्या आना हुआ है। बहुत ही श्रद्धा के साथ यहां आना हुआ है। मैंने आर्शीवाद लिया है और ये साल हमारे परिवार के लिए राम जी, हनुमान जी की कृपा से बहुत ही सफल रहा है।'
Advertisement
'...काम सफल होने की कामना की'
उन्होंने आगे कहा, 'जैसा कि मैंने कहा कि हम इंसान है, हमेशा दिल में कुछ न कुछ बात होती है। मैं कामना करती हूं कि यहां जिस भी काम के लिए आई हूं वो सफल रहे। हमें राम जी का आशीर्वाद मिले।'
यामी कहती हैं कि मैं इस भूमि को देखना चाहती थी, जिसने 14 सालों तक श्रीराम का इंतजार किया। अब यहां आकर दर्शन करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
Advertisement
'नई नवेली' कब होगी रिलीज?
यामी गौतम के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उनकी फिल्म 'नई नवेली' 16 अक्तूबर को रिलीज हो रही है। इसके अलावा उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग के लिए एक नेशनल फिल्म अवॉर्ड, दो स्क्रीन अवॉर्ड और एक जी सिने अवॉर्ड अपने नाम किया है। उन्हें तीन बार फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया है।