अपडेटेड 8 February 2024 at 18:53 IST
कश्मीर की आतंकवाद से आजादी की कहानी बताती है यामी गौतम की Article 370, दमदार ट्रेलर आउट
Article 370 Trailer: ट्रेलर में कश्मीर की आतंकवाद से लड़ाई और यामी गौतम का दमदार एक्शन देखने को मिल रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Yami Gautam Article 370 Trailer: धरती का स्वर्ग कहे जाने वाला कश्मीर आतंकवाद की समस्या से जूझता आया है। हालांकि 2019 में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद कश्मीर की स्थिति बदली है। आज घाटी शांति की राह पर बढ़ रहा है। वहां अब विकास की बातें होती हैं। यही आतंकवाद से घाटी की आजादी की कहानी बताने के लिए यामी गौतम एक फिल्म लेकर आ रही हैं, जिसका नाम है आर्टिकल-370। फिल्म का ट्रेलर आज (8 फरवरी) को रिलीज हो गया है।
यामी गौतम की ये फिल्म जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने की कहानी बयां करती है। फिल्म के ट्रेलर में आतंकवाद से लड़ाई और यामी का दमदार एक्शन देखने को मिल रहा है। फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो यह फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी।
दमदार है फिल्म का ट्रेलर
फिल्म कश्मीर के हालातों से रूबरू करती है। 2 मिनट 43 सेकंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे घाटी में आतंकवाद की वजह से संघर्ष की स्थिति बनी हुई थी। इसके अलावा ट्रेलर में कश्मीर से धारा 370 हटाते समय किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा, वो भी दिखाया गया है। यामी को ट्रेलर में कहते हुईं सुनाई देती हैं कि ‘कश्मीर इज ए लॉस्ट केस। जब तक ये स्पेशल स्टेट्स है, हम उन्हें हाथ भी नहीं लगा सकते हैं। वो हमें आर्टिकल 370 को हाथ लगाने नहीं देंगे।'
ट्रेलर में आर्टिकल 370 हटाने के अलावा बुरहान, पुलवामा हमले को भी दिखाया गया है।
Advertisement
कुछ ऐसी है फिल्म की स्टार कास्ट
आर्टिकल 370 में यामी गौतम को एक खुफिया अधिकारी के किरदार में देखा जा सकता है। वहीं, फिल्म में अरुण गोविल को प्रधानमंत्री और किरण करमरकर गृह मंत्री का किरदार निभाते देखा जा सकता है। प्रियामणि भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आदित्य सुहास जांभले ने निर्देशन में बनी हैं। वहीं, ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने आर्टिकल 370 को प्रोड्यूस किया।
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में यामी ने दी खुशखबरी
आज आर्टिकल 370 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर यामी गौतम ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी। इवेंट में यामी गौतम को बेबी बंप छिपाते हुए देखा गया। जी हां, एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। यामी के पति और फिल्ममेकर आदित्य धर ने इस कंफर्म किया कि शादी के 3 साल बाद वो माता-पिता बनने के लिए तैयार हैं।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 8 February 2024 at 18:16 IST