अपडेटेड 25 May 2024 at 12:24 IST
राजेश खन्ना संग दिए बोल्ड सीन्स, सौतेले पिता ने मारा, कौन थीं लैला खान, रूह कंपा देगी हत्या की कहानी
Who Was Laila Khan: लैला खान की 2011 में उनके सौतेले पिता परवेज टाक द्वारा नासिक के पास इगतपुरी में उनके बंगले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Who Was Laila Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस लैला खान का नाम एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है जब उनके हत्यारे सौतेले पिता को सजा-ए-मौत सुनाई गई। कश्मीर के रहने वाले परवेज टाक को लैला और उनके पूरे परिवार की हत्या करने के लिए दोषी ठहराया गया है। ये वहीं लैला खान थीं जिन्होंने बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ एक फिल्म में बोल्ड सीन्स देकर सनसनी मचा दी थी।
लैला खान की 2011 में उनके सौतेले पिता परवेज टाक द्वारा नासिक के पास इगतपुरी में उनके बंगले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। संपत्ति विवाद के चलते परवेज ने लैला की मां और उनके भाई-बहनों को भी मौत के घाट उतार दिया था। उसके बाद टाक ने सबके शव को बंगले में ही दफना दिया। अब लगभग 13 सालों के बाद परवेज को सजा मिलने पर आखिरकार पूरे परिवार को न्याय मिल गया है।
कौन थीं लैला खान, जिनकी सौतेले पिता ने की हत्या
लैला खान का असली नाम रेशमा पटेल था जो 1978 में पाकिस्तान में पैदा हुई थीं। उनकी मां शेलिना पटेल ने तीन शादियां की थीं। परवेज टाक से उनकी तीसरी शादी थी। ऐसा कहा जाता है कि लैला की मां शेलिना के पास करोड़ों की जायदाद हुआ करती थी। वहीं, लैला ने मुनीर खान से निकाह किया था जो एक प्रतिबंधित बांग्लादेशी संगठन का सदस्य था।
लैला खान ने 2002 में फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने कन्नड़ फिल्म ‘मेकअप’ से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें पहचान राजेश खन्ना के साथ की फिल्म 'वफा: ए डेडली लव स्टोरी' से मिली थी जो 2008 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन राकेश सावंत द्वारा किया गया था। फिल्म में लैला ने उम्र में उनसे काफी बड़े राजेश खन्ना के साथ इंटिमेट सीन्स देकर सनसनी मचा दी थी। हालांकि, तीन साल बाद खबर आई कि उनकी हत्या कर दी गई है।
Advertisement
2008 में ही लैला फिल्म ‘कूल नहीं हॉट हैं हम’ में भी नजर आई थीं। खबरों की माने तो, उनकी मां मुंबई में सारी संपत्ति बेचकर परिवार के साथ दुबई जाने की प्लानिंग कर रही थीं।
लैला खान मर्डर केस
अब केस की बात करें तो लैला के असली पिता की शिकायत पर सबसे पहले 2011 में ओशिवारा पुलिस स्टेशन में 6 लोगों की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लंबे समय तक पुलिस जांच करती रही। ऐसा सामने आया कि लैला और उनका परिवार फार्महाउस में छुट्टियां मनाने गया था लेकिन बाद में उनकी कोई खबर नहीं मिली। फिर 2012 में पुलिस ने फार्महाउस से 6 कंकाल बरामद किए और मर्डर केस में चार्जशीट दायर की। DNA टेस्ट में पुष्टि हुई कि ये शव लैला और उनकी मां और भाई-बहनों के हैं।
Advertisement
2012 में जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा परवेज टाक को गिरफ्तार किया गया था और अब 13 सालों बाद उसे दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गई है। मुंबई सेशन कोर्ट ने टाक को 30 वर्षीय लैला, बड़ी बहन अजमीना (32), जुड़वां भाई-बहन जारा और इमरान (25) और चचेरी बहनें रेशमा और शेलीना (51) की हत्या का जिम्मेदार माना है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 25 May 2024 at 12:11 IST