शादीशुदा सिंगर के प्यार में पागल थीं ये एक्ट्रेस, की दो-दो शादियां, अब Bigg Boss 19 के घर में हुई धमाकेदार एंट्री
Kunickaa Sadanand in Bigg Boss 19: नेगेटिव रोल के लिए जानी जाने वालीं मशहूर सीनियर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद की 'बिग बॉस 19' में एंट्री हो चुकी हैं। उनकी निजी जिंदगी हमेशा विवादों में रही है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Kunickaa Sadanand in Bigg Boss 19: बॉलीवुड की ‘लेडी विलेन’ कुनिका सदानंद भी सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में एंट्री ले चुकी हैं। उनके आने से घर का माहौल और दिलचस्प हो गया है। बता दें कि कुनिका की निजी जिंदगी हमेशा विवादों में रही है।
कुनिका सदानंद एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं। वो लगभग तीन दशकों में टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपने हुनर का दम दिखा चुकी हैं। एक्टिंग के अलावा, वो सिंगिंग में भी माहिर हैं। वो तीन पॉप एल्बम जारी कर चुकी हैं जिनमें 1996 में आया ‘लाखों में एक’ काफी पसंद किया गया था।
कौन हैं कुनिका सदानंद?
कुनिका सदानंद ने दिल्ली में कुछ टीवी शो में काम किया था जिसके बाद फिल्मों की दुनिया में नाम कमाने के लिए वो मुंबई चली गईं। वो ‘स्वाभिमान’, ‘काना फूसी’, ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’, ‘बॉक्स क्रिकेट लीग’, ‘अकबर बीरबल’ और ‘दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स’ जैसे टीवी शो के जरिए दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ चुकी हैं।
फिर उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू 1988 में आई एक हॉरर हिंदी फिल्म ‘कब्रिस्तान’ से किया था। बाद में वो ‘बेटा’, ‘’गुमराह और ‘खिलाड़ी’ जैसी फिल्मों में नेगेटिव रोल करती नजर आईं। तबसे ही उन्हें बॉलीवुड की ‘लेडी विलेन’ कहा जाने लगा। उन्होंने 25 सालों में लगभग 110 फिल्मों में काम किया है।
Advertisement
दो बार झेल चुकी हैं तलाक का दर्द
‘हम साथ साथ हैं’ फेम एक्ट्रेस ने केवल 16 साल की उम्र में अभय कोठारी से लव मैरिज कर ली थी। उन्होंने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में बताया कि उनका पहला पति उनसे 13 साल बड़ा था। बेटे के जन्म के ढाई साल बाद ही दोनों का बड़ा झगड़ा हो गया और एक्ट्रेस अपने बेटे संग घर छोड़कर चली गईं। फिर दोनों का तलाक हो गया। उनके बेटे की कस्टडी उनके एक्स-हस्बैंड के पास है।
कुनिका को दूसरी बार एक अमेरिकी विनय लाल से प्यार हुआ। वो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। हालांकि, उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने तो सिंगल पैरेंटिंग को लेकर नीना गुप्ता और तब्बू की मां से भी बात कर ली थी। तब नीना ने उन्हें सलाह दी कि लड़का अच्छा है, कर लो शादी। कुनिका ने 35 साल की उम्र में दूसरी शादी की। हालांकि, दूसरी शादी में भी कुनिका का तलाक हो गया।
Advertisement
शादीशुदा कुमार सानू संग लिव-इन में थीं कुनिका
उसी इंटरव्यू में कुनिका ने ये भी चौंकाने वाला खुलासा किया कि वो पांच साल तक मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ रिलेशनशिप में थीं। सिंगर पहले से ही रीता भट्टाचार्य के साथ शादीशुदा थे। कुनिका और कुमार सानू लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे। कुनिका ने बताया कि जब वो सिंगर से मिली थीं, उस समय वो अपनी पत्नी रीता से काफी परेशान थे।
कुनिका ने खुलासा किया कि कैसे जब उनके अफेयर के बारे में रीता को पता चला तो वो एक्ट्रेस के घर के बाहर चली गईं और चीखने-चिल्लाने लगी थीं। उन्होंने हॉकी स्टिक से उनकी गाड़ी भी तोड़ दी थी।