शूटिंग के दौरान समुद्र में डूबने वाली थीं लारा दत्ता, रियल हीरो बनकर आए अक्षय कुमार, गहरे सदमे में चली गई थीं एक्ट्रेस
Lara Dutta-Akshay Kumar: लारा दत्ता और अक्षय कुमार फिल्म 'अंदाज' की शूटिंग कर रहे थे जब समुद्र की तेज लहरों में एक्ट्रेस बह गईं। तब खिलाड़ी कुमार ने उनकी जान बचाई।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Lara Dutta-Akshay Kumar: फिल्मी कलाकारों को अक्सर शूटिंग के दौरान ऐसे हादसों का शिकार होना पड़ता है जिसमें कई बार उनकी जान भी जाते-जाते बचती है। मशहूर एक्ट्रेस लारा दत्ता ने हाल ही में ऐसी ही एक भयावह घटना का खुलासा किया जो सालों पहले हुई थी। उस वक्त उनकी जान एक्टर अक्षय कुमार ने बचाई थी।
ये किस्सा फिल्म ‘अंदाज’ (2003) से जुड़ा है जो लारा की डेब्यू फिल्म थी। एक्ट्रेस ने हाल ही में एशियन टेलीविजन नेटवर्क कनाडा से बातचीत में बताया कि कैसे शूटिंग के दौरान समुद्र की तेज लहरें उन्हें बहाकर ले गई थीं।
जब अक्षय कुमार ने बचाई लारा दत्ता की जान
ये हादसा ‘अंदाज’ के सेट पर हुआ था। लारा दत्ता ने उस खौफनार मंजर को याद करते हुए कहा कि वो फिल्म के लिए एक डांस सीन शूट कर रही थीं। तभी समुद्र के तेज बहाव में लारा और अक्षय बह गए। एक्ट्रेस ने उस समय लेदर के कपड़े पहने थे, उन्हें तैरना भी नहीं आता था। लारा ने कहा- ‘मैं लेदर के कपड़ों के साथ पानी में चली गई। मुझे तैरना भी नहीं आता था। मैं पत्थर की तरह डूब गई’।
उन्होंने कहा कि अगर उस समय उनके साथ खिलाड़ी कुमार नहीं होते तो स्थिति और भी खतरनाक बन सकती थी। अक्षय खुद पानी में थे लेकिन उन्होंने लारा की मदद की और उन्हें पकड़कर वापस किनारे की तरफ खींचकर ले आए। इस हादसे की वजह से एक्ट्रेस को हाइपोथर्मिया (ठंड से होने वाला शॉक) हो गया था और उनकी हालत बहुत खराब हो गई थी।
Advertisement
लारा ने कहा कि इस घटना के बाद शूटिंग रोक दी गई और उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। काफी समय तक इस घटना का उनके दिमाग पर गहरा असर रहा। उनके दिल में पानी में तैरने का डर बैठ गया था।
30 की उम्र में सीखी स्विमिंग
लारा ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब सालों बाद अक्षय ने फिल्म ‘ब्लू’ के लिए उन्हें फोन लगाया तो उन्होंने मना कर दिया था। फिल्म के लिए पानी के अंदर शूटिंग करनी थी। एक्टर ने लारा से कहा- ‘तैरना सीख लो’। लारा ने तब अपने डर पर काबू पाते हुए 30 की उम्र में तैरना सीखा। फिर उन्होंने फिल्म ‘ब्लू’ साइन की जो एक अंडरवॉटर फिल्म थी।
Advertisement
एक्ट्रेस ने बताया कि शूटिंग आसान नहीं थी क्योंकि फिल्म के कई सीन्स असली शार्क के साथ शूट किए गए थे। अक्षय भी चोटिल हो गए थे जब क्लाइमैक्स के शूट के समय उनका सिर समुद्र में डूबे जहाज से टकरा गया और खून बहने लगा। जैसे-तैसे वो पानी से ऊपर आए थे।