Welcome To The Jungle Vs Cocktail 2 BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर आते ही छाई 'वेलकम टू द जंगल', 'कॉकटेल 2' की कमाई पर लगा ब्रेक
Welcome To The Jungle Vs Cocktail 2 Box Office Collection: 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस आते ही छाई हुई है। इसके साथ ही 'कॉकटेल 2' की कमाई पर लगा ब्रेक लगता हुआ नजर आ रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Welcome To The Jungle Vs Cocktail 2 Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम' की फ्रैंचाइजी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए है। इसके साथ ही शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' की कमाई में अब ब्रेक लगता हुआ नजर आ रहा है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों का 26 जून 2025, यानि शुक्रवार को कमाई के मामले में कैसा रहा हाल।
'वेलकम टू द जंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
'वेलकम' सीरीज की तीसरी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लोगों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। 25 जून को फिल्म ने पेड प्रीव्यू के जरिए 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। अक्षय कुमार की इस कॉमेडी फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान हैं, और लोग फिल्म के कॉमेडी और डायलॉग्स की काफी तारीफ कर रहे हैं।
'कॉकटेल 2' की कमाई हुई कम
'वेलकम 3' के आने के बाद रश्मिका मंदाना, शाहिद कपूर और कृति सेनन वाली फिल्म 'कॉकटेल 2' की कमाई पर थोड़ा असर पड़ा है। 'कॉकटेल 2' फिल्म 19 जून को आई थी और यह फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच रही थी, लेकिन अब 'वेलकम 3' के साथ मुकाबले की वजह से इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई है। 'कॉकटेल 2' ने पहले 8 दिनों में 73.86 करोड़ रुपये कमाए हैं, लेकिन शुक्रवार को इसकी कमाई में कमी देखी गई है।
जानें कमाई का हाल
शुक्रवार को खबर लिखे जाने तक 'वेलकम 3' ने 11.52 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। यह फिल्म पूरे भारत में करीब 7100 स्क्रीन पर चल रही है। वहीं, 'कॉकटेल 2' ने शुक्रवार को खबर लिखने तक 3.16 करोड़ रुपये कमाए। 'कॉकटेल 2' के शो गुरुवार के 8400 से घटकर शुक्रवार को करीब 3800 रह गए हैं। होमी अदजानिया की फिल्म 'कॉकटेल 2' ने अपनी पहली फिल्म की कमाई का रिकॉर्ड तो पहले ही तोड़ दिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इन दो बड़ी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस की ये लड़ाई आगे क्या मोड़ लेती है।