अपडेटेड 2 January 2024 at 22:04 IST
Wedding 2024: साल 2024 में इन सेलेब्स के घर बजने वाली है शहनाई, इस जोड़े पर हर किसी की नजर
Celebs Wedding: नया साल फिल्मी सितारों के लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि 2024 में कई जोड़ियां शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Celebs Wedding 2024: साल 2023 के आखिरी महीनों में कई फिल्मी सितारें शादी के बंधन में बंधे और ये सिलसिला साल 2024 में जारी रहने वाला है। खबरों के मुताबिक 2024 में भी कई ऐसे सेलेब्स हैं जो अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। इसी कड़ी में नए साल के मौके पर फेमस एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की खबर सामने आई। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में और कौन से सितारे शामिल हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- फिल्मी सितारों के लिए बेहद खास है साल 2024
- बॉलीवुड गलियारों में कपल्स की शादी के चर्चे तेज
- 2024 में कौन-कौन से जोड़े करने वाले हैं शादी?
शादी के बंधन में बंधने वाले हैं ये कपल्स
आयरा खान और नुपुर शिखरे
आयरा खान और नुपुर शिखरे अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कपल 3 जनवरी 2024 को परिवार और करीबियों की मौजूदगी में शादी करने जा रहा है।
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा
कपल ने हाल ही में अपना रिश्ता कंफर्म किया था। जिसके बाद से इनकी भी शादी की खबरे तेज हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा भी 2024 में गुड न्यूज दे सकते हैं। हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
Advertisement
राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी
2024 में शादी करने वाले सेलेब्स की लिस्ट में राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी का नाम भी शामिल है। खबर है कि ये कपल इसी साल शादी के बंधन में बंधने वाला है। दोनों की साल 2023 में सगाई हुई थी।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
सोशल मीडिया पर लंबे समय से रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का नाम साथ में जोड़ा जा रहा है। इनकी शादी के चर्चे तब तेज हो गए जब दोनों एक ही डेस्टिनेशन पर नजर आए हैं। हालांकि, कपल ने कभी अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया, लेकिन दोनों की शादी को लेकर कयास काफी तेज हो गए हैं और सभी की नजर इस कपल लगातार बनी हुई है।
Advertisement
यह भी पढ़ें… New Year: समंदर किनारे रणबीर की बाहों में रोमांटिक हुईं आलिया, एक्ट्रेस ने दिखाई बेटी Raha की झलक
रकुल प्रीत और जैकी भगनानी
इस लिस्ट में रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी का नाम भी शामिल है। जो अगले महीने यानी 22 फरवरी को शादी करने जा रहे हैं। इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कपल अपनी शादी गोवा में करने वाला है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 2 January 2024 at 22:04 IST