कंट्रोवर्सी के बीच विराट कोहली ने भी देखी Dhurandhar 2, तारीफ में लिखा लंबा-चौड़ा पोस्ट, तो डायरेक्टर बोले- मुझे तो यकीन नहीं हो रहा

Virat Kohli Praises Dhurandhar 2: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हाल ही में 'धुरंधर 2' देखी जिसके बाद कपल फिल्म की तारीफ करता नहीं थक रहा है।

Follow : Google News Icon  
Anushka Sharma-Virat Kohli review Dhurandhar 2
Anushka Sharma-Virat Kohli review Dhurandhar 2 | Image: X

Virat Kohli Praises Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने दुनियाभर में लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। इसका पहला पार्ट ‘धुरंधर’ भी बड़े पर्दे पर धमाल रहा। अब क्रिकेट लीजेंड विराट कोहली और उनकी एक्ट्रेस वाइफ अनुष्का शर्मा ने भी बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखी जिसके बाद कपल इसकी तारीफ करता नहीं थक रहा है।

‘धुरंधर द रिवेंज’ को जहां कुछ लोग ‘प्रोपेगेंडा’ बताते हुए आलोचना कर रहे हैं, वहीं ज्यादातर लोग ऐसे हैं जिन्हें ये फिल्म वाकई काफी पसंद आई है। इस लिस्ट में अब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का नाम भी जुड़ गया है। उनसे तारीफें सुनकर खुद डायरेक्टर आदित्य धर भी फूले नहीं समा रहे।

विराट कोहली को पसंद आई ‘धुरंधर 2’

विराट कोहली ने ‘धुरंधर 2’ का पोस्टर शेयर कर अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा कि उन्होंने भारत में ऐसा सिनेमा पहले कभी नहीं देखा है। उन्होंने हर तरह का इमोशन फील किया और चार घंटे तक पलक भी नहीं झपकाई। उन्होंने आगे आदित्य धर की तारीफ में लिखा- ‘आपकी प्रतिभा और दृढ़ विश्वास आपकी फिल्म में झलकता है। हैट्स ऑफ। आप एक जीनियस हो’। 

कोहली ने फिल्म के सभी कलाकारों को सराहा, फिर रणवीर सिंह के लिए लिखा- ‘आपने इस फिल्म के बाद एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है और आपका परफॉर्मेंस लाजवाब था। बिल्कुल वाओ!'

Advertisement

वहीं, अनुष्का शर्मा को भी ‘धुरंधर 2’ काफी पसंद आई। उन्होंने लिखा कि डायरेक्टर ने ये चार घंटे की फिल्म पूरे विश्वास के साथ बनाई है जो अंत तक आपका ध्यान खींचे रखती है। उन्होंने रणवीर की तारीफ में लिखा कि ‘आपने वन्स इन लाइफटाइम कैरेक्टर के साथ कमाल का काम किया है’। उन्होंने फिल्म के हर एक कलाकार की तारीफ करते हुए सभी को इस सफलता के लिए बधाई दी है।

विराट-अनुष्का का पोस्ट देख भावुक हुए आदित्य धर

विराट-अनुष्का का पोस्ट देख आदित्य धर काफी खुश हो गए हैं। उन्होंने कोहली का पोस्ट रीशेयर करते हुए लिखा- ‘मुझे तो यकीन नहीं हो रहा विराट, ये सचमुच मेरे लिए बहुत मायने रखता है। आपके अंडर 19 वर्ल्ड कप के दिनों से ही आपका फैन रहा हूं। एक पीढ़ी में एक बार आने वाले लीजेंड को इस तरह प्यार दिखाते देखना वाकई दिल को छू जाता है।’

Advertisement

फिल्ममेकर ने आगे लिखा- “जिस तरह आप हर बार देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, वो हमें प्रेरित करता है। हम भी अपनी फिल्मों के जरिए भारत को गौरवान्वित करने की पूरी कोशिश करेंगे। जय हिंद।”

धर ने आगे अनुष्का को भी उनके पोस्ट के लिए धन्यवाद कहा और लिखा कि उनके जैसी टैलेंटिड एक्ट्रेस से तारीफ सुनना वाकई बड़ी बात है। ये उन्हें और भी ईमानदारी से कहानी सुनाने के लिए मोटिवेट करता है।

ये भी पढे़ंः घर में मृत पाई गईं तमिल एक्ट्रेस, मौत से पहले पति से हुआ था वीडियो कॉल पर झगड़ा, पुलिस को सुसाइड का शक!

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड