जितना निकालना है… बच्चों के साथ मुंबई लौटीं अनुष्का, एयरपोर्ट पर इस अंदाज में नजर आए विराट कोहली
Anushka-Virat: पावर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने दोनों बच्चे वामिका और अकाय के साथ मुंबई लौट आए हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Anushka-Virat: पावर कपल अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma ) और विराट कोहली ( Virat Kohli ) लंदन से मुंबई लौट आए हैं। विरुष्का को कुछ घंटे पहले ही मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। उनके साथ उनके दोनों बच्चे वामिका (Vamika Kohli) और अकाय कोहली (Akaay Kohli) भी थे। एयरपोर्ट से अब एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान पैपराजी के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पिछले साल के अंत में ही लंदन चले गए थे जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी संतान, अपने बेटे अकाय कोहली को जन्म दिया। तबसे ही अनुष्का और विराट अपना ज्यादातर समय वहीं बिताते हैं और केवल काम से ट्रैवल करते हैं।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लौटे मुंबई
अब पैपराजी पेज ने विराट कोहली के कई सारे वीडियो शेयर किए हैं जिनमें उन्हें एयरपोर्ट पर खड़े होकर पोज देते देखा जा सकता है। इस दौरान, किंग कोहली कहते हैं- जितना निकालना है उतना लो, मैं यहीं खड़ा हूं। क्रिकेटर ने ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम जींस पहनी हुई थी। उन्होंने अपने लुक को कैप के साथ पूरा किया।
एक अन्य पैपराजी पेज मानव मंगलानी की माने तो, कोहली के साथ साथ उनकी फैमिली भी मुंबई लौट आई है। उन्होंने खुलासा किया कि सुल्तान फेम एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी अपने दोनों बच्चों के साथ मंबई लौट आई हैं।
Advertisement
बच्चों को मीडिया से दूर रखते हैं विरुष्का
2021 में बेटी वामिका के जन्म से ही अनुष्का और विराट ने इस चीज का ध्यान रखा है कि वे उन्हें मीडिया और लाइमलाइट की दुनिया से दूर रखें। कपल ने पैपराजी से स्पेशल रिक्वेस्ट की हुई है कि वो वामिका की तस्वीरें खींचकर उसे पब्लिक ना करें। यही रिक्वेस्ट उन्होंने इस साल फरवरी में हुए अपने बेटे अकाय कोहली को लेकर भी की है। पैपराजी भी इस बात का अच्छे से ध्यान रखते हैं। यही कारण है कि इस बार भी केवल उन्होंने कोहली का वीडियो शेयर किया है लेकिन अनुष्का और उनके दोनों बच्चों का नहीं किया।
ये भी पढ़ेंः 'देश ने एक 'रत्न' खो...', अनुपम समेत बॉलीवुड के इन कलाकारों ने रतन टाटा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि