अपडेटेड 20 March 2024 at 12:50 IST
Virat Kohli-Anushka Sharma: अकाय के जन्म के बाद लंदन ही शिफ्ट होने की सोच रहा कपल? ये हो सकती है वजह
Virat Kohli and Anushka Sharma: नेटिजंस का ऐसा कहना है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हमेशा के लिए यूके ही शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Virat Kohli and Anushka Sharma: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कभी फैंस को love goals देने का मौका नहीं गंवाते। दोनों की करोड़ों में फैन फॉलोइंग है और फैंस उनके बारे में हर छोटी चीज जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। महीनों की अटकलों के बाद आखिरकार कपल ने रिवील किया कि अनुष्का वाकई प्रेग्नेंट थीं और 15 फरवरी को उन्होंने अपनी दूसरी संतान… बेटे अकाय कोहली को जन्म दिया। अब कपल से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस पिछले साल दिसंबर में ही अपनी बेटी वामिका कोहली को लेकर लंदन चली गई थीं। किंग कोहली भी लगभग दो महीने से यूके में ही थे। अनुष्का शर्मा ने वही अपने बेटे अकाय कोहली को जन्म दिया था।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंदन हो रहे शिफ्ट?
अब कोहली तो IPL 2024 के लिए भारत वापस लौट आए हैं लेकिन उनका परिवार फिलहाल लंदन में ही है। इस बीच, ऐसी खबर सामने आ रही है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बेटे अकाय के जन्म के बाद हमेशा के लिए यूके ही शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रहे हैं। वहां लंदन में कपल की अपनी एक प्रोपर्टी है जहां वे फ्यूचर में रहने की प्लानिंग कर रहे हैं।
अनुष्का शर्मा के साथ उनकी बेटी वामिका भी लंदन में है। वामिका का जनवरी 2021 में जन्म हुआ था और अब वह बड़ी दीदी बन गई हैं। इस बीच, कोहली इंडियन प्रीमियर लीग में अपने बल्ले का जादू चलाने के लिए अपने देश वापस लौट आए हैं। कपल ने हमेशा अपने बच्चों की प्राइवेसी का ध्यान रखा है। ऐसे में नेटिजंस का मानना है कि मीडिया की नजरों से दूर रहने के लिए कपल धीरे धीरे लंदन शिफ्ट हो रहा है। एक ने कहा कि अगर आपके पास पैसा है तो लंदन में जिंदगी काफी सुकून से बीतती है।
Advertisement
कपल की ओर से तो अभी तक कोई आधिरकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन कहा ऐसा ही जा रहा है कि विरुष्का अपने दोनों बच्चों को लेकर यूके ही परमानेंटली शिफ्ट हो जाएंगे। हालांकि, ये केवल अफवाहें हैं जिनकी पुष्टि होना अभी बाकी है।
(अकाय के जन्म के बाद लंदन में दिखे विराट कोहली, image- X)
Advertisement
पैदा होते ही सोशल मीडिया सेनसेशन बना अकाय कोहली
विराट और अनुष्का ने अकाय के जन्म की घोषणा पांच दिन बाद की थी। जैसे ही उन्होंने पोस्ट किया, सोशल मीडिया अकाय कोहली के जन्म की खबर से भर गया। तुरंत ही उसके कई सारे फैन अकाउंट बन गए। क्रिकेटर के फैंस ने अकाय को प्रिंस कोहली बताते हुए इंटरनेट पर जोरदार स्वागत किया।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 19 March 2024 at 08:26 IST