अपडेटेड 14 March 2026 at 15:52 IST

हांगकांग में पति रणबीर कपूर संग वेकेशन पर आलिया भट्ट, बेटी राहा की क्यूटनेस पर फिदा फैंस

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को शुक्रवार को अपनी बेटी राहा के साथ एक चिल्ड्रन पार्क में देखा गया था। कपल हांगकांग में छुट्टियां मना रहा है।

Follow : Google News Icon  
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor viral video
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor viral video | Image: X

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट अपने बर्थडे से पहले हांगकांग में फैमिली के साथ वेकेशन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें आलिया को अपने पति रणबीर कपूर और बेटी राहा कपूर के साथ छुट्टियां मनाते देखा जा सकता है।

बता दें कि ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फेम एक्ट्रेस का 15 मार्च को बर्थडे होता है। ऐसे में वो फॉरेन ट्रिप में अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। फैंस खासतौर पर बेबी राहा कपूर को देख पिघल गए हैं।

हांगकांग में रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की वेकेशन

'लव एंड वॉर' फेम स्टार्स रणबीर और आलिया को शुक्रवार को अपनी बेटी राहा के साथ एक चिल्ड्रन पार्क में देखा गया था। वीडियो में रणबीर कपूर काले रंग की टी-शर्ट, डेनिम जैकेट और कैजुअल पैंट पहने नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर, उनकी लाइफ पार्टनर आलिया भट्ट ने भी हुडी और डेनिम के ऊपर पफर जैकेट पहनी हुई है। बात करें उनकी बेटी राहा की तो वो रेड ड्रेस में काफी क्यूट लग रही थीं। 

'लव एंड वॉर' में दिखेंगे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट

‘ब्रह्मास्त्र’ के बाद बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को आगामी पीरियड ड्रामा फिल्म 'लव एंड वॉर' में देखा जाएगा। इस फिल्म का डायरेक्शन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं जिसमें रणबीर और आलिया के साथ एक्टर विक्की कौशल भी नजर आएंगे। इस फिल्म में वॉर के बैकग्राउंड में लव स्टोरी दिखाई जाएगी। 

Advertisement

इसके अलावा, रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण पार्ट 2’ की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाला है। दूसरी ओर, आलिया भट्ट को यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘अल्फा’ में देखा जाएगा जिसकी रिलीज डेट का हाल ही में ऐलान हुआ है। फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी जिसमें आलिया के साथ शरवरी वाघ और बॉबी देओल भी नजर आएंगे।

ये भी पढ़ेंः Border 2 OTT Release Date: बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर गरजेंगे सनी देओल, कब और कहां देख पाएंगे वॉर-ड्रामा?

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 14 March 2026 at 15:52 IST