वायरल हुई यालीना की ‘हमशक्ल’, VIDEO देख सारा अर्जुन भी रह गईं हैरान, नेटिजंस बोले- हमजा की बेटी कब हुई?

Viral Video: सोशल मीडिया पर फैंस को यालीना की ‘हमशक्ल’ देखने को मिली है जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर सारा अर्जुन ने भी कमेंट किया है।

Follow : Google News Icon  
Sara Arjun reacts on Yalina lookalike video
Sara Arjun reacts on Yalina lookalike video | Image: instagram

Viral Video: बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। इसका हर एक किरदार अब दर्शकों के बीच सुपर डुपर हिट हो चुका है। फिल्म की हीरोइन थीं सारा अर्जुन जिन्होंने हमजा अली मजारी (रणवीर सिंह) की पत्नी यालीना जमाली का किरदार निभाया था। अब सोशल मीडिया पर फैंस को यालीना की ‘हमशक्ल’ देखने को मिली है जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

ये वीडियो स्नेहा दास नाम की एक कंटेंट क्रिएटर ने शेयर किया है जिनकी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो हूबहू यालीना जमाली जैसी दिख रही हैं। ये देख सारा अर्जुन भी हैरान रह गईं।

यालीना की ‘हमशक्ल’ का वीडियो वायरल

स्नेहा दास ने एक दिन पहले ही ये वीडियो शेयर किया है जिसे 21 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लोग वीडियो देख शॉक्ड हो गए हैं। वीडियो में कंटेंट क्रिएटर ने ‘धुरंधर’ के रोमांटिक सॉन्ग ‘गहरा हुआ’ पर एक्सप्रेशन देते हुए लिपसिंक कर रही हैं। उनके चेहरे पर यालीना जैसी ही सादगी झलक रही थी। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में ‘धुरंधर’ और सारा अर्जुन का हैशटैग लगाया है।

जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर दिए हैं। खुद यालानी का रोल करने वाली एक्ट्रेस सारा अर्जुन भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने स्पाइडरमैन वाला एक मीम शेयर किया है जिसके जरिए वो हैरानी जता रही हैं कि कैसे स्नेहा बिल्कुल उनके जैसी ही लग रही हैं।

Advertisement

वायरल वीडियो पर लोगों के फनी कमेंट्स

अब इस वीडियो पर सारा अर्जुन के अलावा और भी लोगों के कमेंट्स आए जा रहे हैं। किसी ने स्नेहा दास की खूबसूरती की तारीफ की, तो किसी अन्य यूजर ने कमेंट किया- ‘हमजा की बेटी कब हुई’। एक यूजर ने लिखा- ‘सारा को कोई टक्कर नहीं दे सकता’। चौथा यूजर कमेंट करता है- ‘बिना डाइट की यालीना’।

ये भी पढ़ेंः Dhurandhar 2 ने सबसे तेज 1500 करोड़ के क्लब में एंट्री मारके रचा इतिहास, धरे रह गए ‘पुष्पा 2’-‘बाहुबली 2’ के रिकॉर्ड

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड