Vikram Bhatt Mother Passes Away: डायरेक्टर विक्रम भट्ट की मां ने दुनिया को कहा अलविदा, वर्सोवा श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
Vikram Bhatt Mother Passes Away: विक्रम भट्ट की मां वर्षा भट्ट ने 85 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके जाने से हिंदी सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गई है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Vikram Bhatt Mother Passes Away: फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनकी मां वर्षा भट्ट का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। वर्षा भट्ट ने शनिवार को अंतिम सांस ली है। उनके निधन की खबर से परिवार और फिल्म इंडस्ट्री में शोक लहर दौड़ गई है।
विक्रम भट्ट की मां का निधन
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर विक्रम भट्ट की मां वर्षा भट्ट का शनिवार को मुंबई में निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं और 85 वर्ष की थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मल्टीपल ऑर्गन फैल्योर की वजह से विक्रम भट्ट की मां की जान गई है।
वर्सोवा में हुआ अंतिम संस्कार
आज यानि 6 सितंबर को दोपहर 2 बजे वर्षा भट्ट का अंतिम संस्कार मुंबई के वर्सोवा श्मशान घाट में कर दिया गया है। परिवार के सदस्य और करीबी रिश्तेदार इस मौके पर मौजूद हुए। डायरेक्टर की टीम ने खबर की पुष्टि की है।
परिवार में शोक की लहर
विक्रम भट्ट की मां के निधन से पूरा परिवार गमगीन है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी।
बता दें कि आज के जमाने में विक्रम भट्ट हिंदी सिनेमा के फेमस डायरेक्टर में से एक हैं। उन्होंने ‘बंबई का बाबू’, ‘गुलाम’, ‘गुनहगार’, ‘मदहोश’ जैसी फिल्मों को बनाया है। उन्होंने कई हॉरर फिल्में भी बनाई हैं।