अपडेटेड 16 April 2024 at 23:52 IST

'बदतमीज-फूहड़, आपको सिर्फ पैसों से मतलब', विकास दिव्यकीर्ति ने की फिल्म Animal की भर-भरकर आलोचना

Vikas Divyakirti ने कहा कि एनिमल जैसी फिल्म हमारे समाज को 10 साल पीछे ले जाती है। इस तरह की फिल्म नहीं बनाई जानी चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Vikas DivyaKirti on Animal
विकास दिव्यकीर्ति ने की एनिमल की आलोचना | Image: IMDB, X

Vikas Divyakirti on Animal Movie: रणबीर कपूर की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' ने खूब चर्चाएं बटोरी थीं। फिल्म ने सफलता के झंडे गाड़े और बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की। हालांकि जितनी फिल्म की तारीफ हुईं, उतनी ही यह फिल्म आलोचनाओं में भी घिरीं। कई लोगों ने फिल्म में महिलाओं की दिखाई हिंसा, खून-खराबे और रणबीर के कैरेक्टर की आलोचना की।

लिस्ट में नया नाम अब मशहूर शिक्षक और विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल में नजर आ चुके विकास दिव्यकीर्ति का भी जुड़ गया है। उन्होंने फिल्म की भर-भरकर आलोचना की है और रणबीर की इस फिल्म को 'फूहड़' बताया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी फिल्म है जो देश को पीछे धकेल देती है। उनका कहना है कि ऐसी फिल्म बननी ही नहीं चाहिए थी।

बता दें कि विकास दिव्यकीर्ति एक मशहूर हस्ती हैं। वह दृष्टि आईएएस कोचिंग सेंटर के संस्थापक हैं। उनकी मोटिवेशनल वीडियो अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

‘आपका हीरो एक एनिमल की तरह…’

विकास दिव्यकीर्ति ने हाल ही में नीलेश मिश्रा के एक इंटरव्यू में एनिमल फिल्म को लेकर अपनी बात रखी। वह इस फिल्म से बेहद खफा नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा, "एनिमल एक ऐसी फिल्म है, जो हमारे समाज को 10 साल पीछे ले जाती है। इस तरह की फिल्म नहीं बनाई जानी चाहिए। आपने इससे पैसा कमाया और दिखाया क्या? आपका हीरो एक एनिमल की तरह व्यवहार करता है।

Advertisement

विकास दिव्यकीर्ति ने फिल्म को बदतमीज और फूहड़ बताया। उन्होंने कहा कि कुछ सोशल वैल्यू होनी चाहिए या लोग सिर्फ और सिर्फ पैसे कमाने के लिए काम कर रहे हैं?

इन सीन पर फूटा विकास दिव्यकीर्ति का गुस्सा

इस दौरान उन्होंने एनिमल के उस सीन का भी जिक्र किया, जिसमें रणबीर कपूर का किरदार तृप्ति डामरी के किरदार जोया से जूते चाटने के लिए कहता है। इस सीन के लिए उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा की आलोचना की। उन्होंने कहा, "इस तरह की फिल्म देखने के बाद क्या होगा? कुछ लड़के जो ऐसी मानसिकता के हैं और वो इतने मेच्योर नहीं हैं। अगर वो अपनी गर्लफ्रेंड के प्यार का टेस्ट करने के लिए उन्हें अपने जूते चाटने के लिए कहें, तब? फिर क्या होगा?

Advertisement

विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि अगर हम इतनी फूहड़ और बदतमीज फिल्म को हम बना रहे हैं तो यह काफी दुखद है, लेकिन दुनिया में दोनों तरह की ताकत मौजूद रहती हैं।

यह भी पढ़ें: Akshay Kumar: बॉलीवुड के बाद टॉलीवुड में दिखेगा खिलाड़ी कुमार का जलवा, इस फिल्म से कर रहे हैं डेब्यू

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 16 April 2024 at 23:52 IST