अपडेटेड 18 March 2024 at 19:32 IST
'गुड न्यूज' के बाद अब आ रही Bad Newz, विक्की कौशल संग जमेगी Tripti Dimri की जोड़ी, जानिए डिटेल्स...
Bad Newz: मेकर्स ने बैड न्यूज फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए एक वीडियो क्लिप शेयर किया है
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Bad Newz Movie Announcement: साल 2019 में अक्षय कुमार और करीना कपूर की 'गुड न्यूज' ने फैंस का खूब मनोरंजन किया था। गुड न्यूज के बाद अब मेकर्स बैड न्यूज देने जा रहा हैं।
'बैड न्यूज' फिल्म का नाम है, जिसकी थोड़ी देर पहले ही अनाउंसमेंट की गई है। गुड न्यूज के मेकर्स ही इस फिल्म को बना रहे हैं। फिल्म का पहला पोस्टर सामने आया है। इसके साथ ही फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया। आइए जानते हैं इसके बारे में...
फिल्म की स्टार कास्ट का हुआ खुलासा
'बैड न्यूज' एक कॉमेडी फिल्म होगी। इसमें एक्टर विक्की कौशल नजर आएंगे। उनके साथ इस मूवी में 'एनिमल' से मशहूर हुई एक्ट्रेस तृप्ति डामरी नजर आएंगी। तृप्ति डामरी को रणबीर कपूर के साथ एनिमल में काम करने के बाद काफी पॉपुलर हो गई हैं। उनके हाथ एक के बाद एक कई बड़े प्रोजेक्ट्स लग रहे हैं।
कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डामरी भूल भुलैया 3 में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास अनुराग बसु के निर्देशन में बनरही 'आशिकी 3' में भी काम करने की चर्चा है। अब एक्ट्रेस की विक्की कौशल के साथ 'बैड न्यूज' फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है।
Advertisement
मेकर्स ने जारी किया वीडियो क्लिप
विक्की और तृप्ति के अलावा पंजाबी एक्टर और सिंगर एम्मी विर्क भी नजर आएंगे। मेकर्स ने इस फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए एक वीडियो क्लिप शेयर किया है जिसमें तीनों सितारे को मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा गया, "ब्रेकिंग न्यूज: यह बुरी खबर है! आप इसके लिए तैयार नहीं हैं...क्योंकि हम भी तैयार नहीं थे।"
कब रिलीज होगी फिल्म?
इसके अलावा विक्की कौशल ने फिल्म से जुड़े दो पोस्टर भी शेयर किए हैं। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। फिल्म 14 जुलाई 2024 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। फिल्म को आनंद तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं।
Advertisement
साल 2019 में आई गुड न्यूज फिल्म में अक्षय कुमार, करीना कपूर के साथ दिलजीत दोझांज और कियारा आडवाणी भी नजर आई थीं। इस कॉमेडी फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब देखना होगा कि क्या बैड न्यूज भी इसी तरह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाती है या नहीं।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 18 March 2024 at 19:32 IST