अपडेटेड 26 December 2021 at 16:22 IST
विक्की कौशल ने सरदार उधम सिंह को उनकी 122वीं जयंती पर किया याद; शेयर की खास तस्वीर
विक्की कौशल अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस बीच उन्होंने क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह की 122वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए तस्वीर शेयर की है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अपनी फिल्म 'सरदार उधम' (Sardar Udham) में जबरदस्त अभिनय कर दर्शकों के बीच खास जगह बना ली है। वह कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर, तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। शादी के बाद एक्टर फिर से काम पर वापस लौट आए हैं। इस बीच हाल ही उन्होंने क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह (Sardar Udham Singh) को उनकी 122वीं जयंती पर याद किया है। उस अवसर पर विक्की ने उनकी खास तस्वीर शेयर की है। बता दें, शूजित सरकार ने सरदार उधम का निर्देशन किया था, जो किनो वर्क्स (Kino Works) के साथ मिलकर राइजिंग सन फिल्म्स द्वारा निर्मित है।
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कलाकारों में से एक बने हुए हैं। उन्होंने बायोपिक 'सरदार उधम' में शानदार अभिनय किया है, जिसकी तारीफ अभी भी होती है। एक्टर रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह की तस्वीर शेयर कर उन्हें याद किया है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘’शहीद सरदार उधम सिंह को आज उनकी 122वीं जयंती पर नमन। (26 दिसंबर 1899 - 31 जुलाई 1940)’’ इस पोस्ट पर फैंस भी उन्हें कमेंट्स कर नमन कर रहे हैं। साथ ही फिल्म में उनकी भूमिका को बखूबी अंदाज में निभाने के लिए प्रशंसा की जा रही है।
विक्की कौशल की फिल्म सरदार उधम
गौरतलब है कि विक्की कौशल हाल ही में फिल्म सरदार उधम में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह (Sardar Udham Singh) का किरदार निभाया था। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। हालांकि, इसके बावजूद बायोपिक का ऑस्कर 2022 के लिए चयन नहीं हो पाया है।
Advertisement
ये भी पढ़ें- सुष्मिता सेन ने रोहमन शॉल से ब्रेकअप बाद लिखा इमोशनल नोट; 'खुश रहने के लिए उठाना पड़ता है जोखिम
कैटरीना के साथ मनाया क्रिसमस
Advertisement
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) आधिकारिक तौर पर 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में तीन दिवसीय समारोह के दौरान इस बंधन में बंधे थे। इस दौरान एक्टर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव होकर पोस्ट शेयर करना नहीं भूलते हैं। इस बीच क्रिसमस के मौके पर शनिवार को उन्होंने करीना के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर कर अपने फैंस को क्रिसमस की बधाई दी। इसमें देख सकते हैं कि विक्की और कैटरीना एक-दूसरे को गले लगा रहे हैं। इस दौरान दोनों खुशमिजाज नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Published By : Ashwani Rai
पब्लिश्ड 26 December 2021 at 16:17 IST