4th Wedding Anniversary पर रोमांटिक हुए विक्की कौशल और कैटरीना कैफ, बेटे ने उड़ाई दोनों की नींद, ऐसे सेलिब्रेट की सालगिरह
Vicky Kaushal-Katrina Kaif Wedding Anniversary: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर को अपनी चौथी शादी की सालगिरह मनाई। एक्टर ने इस मौके पर इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Vicky Kaushal-Katrina Kaif Wedding Anniversary: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपनी चौथी शादी की सालगिरह पर खुशियों के नए सफर का जश्न मना रहे हैं। बेटे के होने के बाद कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया से दूरी बना कर रखी थी। लेकिन विक्की कौशल ने पत्नी संग पहली तस्वीर शेयर करके फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया है। इस पोस्ट पर कपल के फैंस और स्टार्स प्यार लुटा रहे हैं।
शादी की सालगिरह पर विक्की का पोस्ट और कैप्शन वायरल
विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर कैटरीना के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें कैटरीना पति को गले लगाते हुए मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीर में एक्ट्रेस के चेहरे पर मां बनने के बाद का नेचुरल ग्लो साफ नजर आ रहा है। वहीं, विक्की कैजुअल लुक में हमेशा की तरह काफी कूल दिख रहे हैं।
इस फोटो के साथ विक्की ने कैप्शन में लिखा, 'आज सेलिब्रेशन वाला दिन है… बहुत खुश, शुक्रगुजार और कम नींद के साथ। हमें 4 साल पूरे होने की ढेर सारी शुभकामनाएं।' उनका यह कैप्शन हर नए माता-पिता बनने के इमोशन को बयां कर रहा है। पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्यार की बौछार होने लगी। फैंस ने कपल को शुभकामनाओं से कमेंट सेक्शन भर दिया है।
कब हुआ था कपल के बेटे का जन्म?
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने 7 नवंबर, 2025 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। इस खुशखबरी को एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर कर लिखा था कि उनका परिवार खुशियों से भर गया है।
Advertisement
विक्की कौशल वर्कफ्रंट
विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें, तो संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी नजर आएंगे। यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी।