अपडेटेड 27 January 2025 at 10:07 IST

विक्की कौशल की Chhaava पर मंडराए खतरे के बादल, मंत्री की मेकर्स को चेतावनी, छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज ने क्या कहा?

Chhaava Controversy: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के ऐतिहासिक ड्रामा ‘छावा’ की रिलीज पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। जानिए क्यों हो रहा विवाद?

Follow : Google News Icon  
Chhaava Controversy
विक्की कौशल की ‘छावा’ विवादों में घिरी | Image: youtube

Chhaava Controversy: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना का ऐतिहासिक ड्रामा ‘छावा’ जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म 14 फरवरी को थिएटर में दस्तक देगी। फिल्म में विक्की ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार बड़े पर्दे पर उतारा है जिसका ट्रेलर रिलीज होने के बाद बवाल मच गया है।

‘छावा’ में रश्मिका येसुबाई की भूमिका निभाती नजर आएंगी। अब ट्रेलर के एक सीन को लेकर विवाद पैदा हो गया है। इस सीन में दोनों कलाकार महाराष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत से जुड़े पारंपरिक वाद्ययंत्र लेझीम लेकर डांस करते नजर आ रहे हैं। इसपर मराठा समुदाय ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है जो ऐतिसाहिक सटीकता की मांग कर रहे हैं।

विक्की कौशल की ‘छावा’ क्यों विवादों में घिरी?

अब पूर्व राज्यसभा सांसद और छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज संभाजीराजे छत्रपति ने भी मेकर्स से फिल्म को पहले इतिहासकारों को दिखाने की अपील की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कहा कि संभाजी महाराज का चित्रण सम्मानजनक और सटीक हो, इसलिए मेकर्स को इतिहासकारों से परामर्श करना चाहिए। उन्होंने मराठा योद्धा और उनके बहादुर शासनकाल को बड़े पर्दे पर दर्शाने की पहल को भी सराहा। 

आपको बता दें कि मराठा समुदाय ने लेझीम डांस सिक्वेंस का विरोध करते हुए दावा किया कि राज्याभिषेक के बाद संभाजी महाराज का ऐसा चित्रण उनके प्रतिष्ठित व्यक्तित्व की गरिमा को कमजोर करता है।

Advertisement

महाराष्ट्र के मंत्री की ‘छावा’ के मेकर्स को चेतावनी

इस बीच, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री उदय सामंत ने भी एक्स हैंडल के जरिए कहा है कि रिलीज से पहले ‘छावा’ को एक्सपर्ट्स को दिखाया जाना चाहिए ताकि तथ्यों में गलती ना हो। उन्होंने लिखा कि ये खुशी की बात है कि धर्म और स्वराज के रक्षक छत्रपति संभाजी महाराज पर एक हिंदी फिल्म बनी है जिससे दुनिया को छत्रपति का इतिहास समझने में मदद मिलेगी। 

उन्होंने आगे लिखा- "कई लोगों ने फिल्म में कुछ आपत्तिजनक सीन्स को लेकर अपनी राय व्यक्त की है। ऐसे में हमारा मानना है कि इस फिल्म को एक्सपर्ट्स और पारखी लोगों को दिखाए बिना रिलीज नहीं करना चाहिए। छत्रपति संभाजी महाराज के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली कोई भी बात बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेकर्स फिल्म से आपत्तिजनक चीजें हटा दें। अगला फैसला फिल्म देखने के बाद लिया जाएगा, वर्ना ये रिलीज नहीं होगी"।

Advertisement

ये भी पढे़ंः नौकरी छूटी, शादी टूटी, अब सैफ के घर के बाहर.... हिरासत में लिए गए युवक का पुलिस पर फूटा गुस्सा, पूछा- मूंछें भी नहीं दिखीं?

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 27 January 2025 at 10:07 IST