Mushtaq Khan Passes Away: गदर-वेलकम फेम मुश्ताक खान का निधन, 5 साल से कैंसर से पीड़ित थे एक्टर

बॉलीवुड के फेमस और अनुभवी एक्टर मुश्ताक खान का निधन हो गया है। वे लंबे समय से लिवर कैंसर की समस्या जूझ रहे थे। नानावती अस्पताल में आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

Veteran actor Mushtaq Khan passes away
गदर-वेलकम फेम मुश्ताक खान का निधन | Image: X

हिंदी सिनेमा जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड के फेमस और अनुभवी एक्टर मुश्ताक खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। 24 सितंबर को 56 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। वे लंबे समय से लिवर कैंसर की समस्या जूझ रहे थे। पिछले 15 दिनों से वे मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती थे। गुरुवार को मुश्ताक खान जिंदगी की जंग हार गए।

एक्टर मुश्ताक खान के निधन की पुष्टि बेटे मोहसिन खान ने की। उनका निधन से परिवार को गहरा सदमा लगा है । 'वेलकम', 'गदर: एक प्रेम कथा' और 'जोड़ी नंबर 1' जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाओं के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। हिंदी फिल्मों और टेलीविजन में काम करने वाले यह अभिनेता सहायक भूमिकाओं में अपनी शानदार अदाकारी के भी लिए जाने जाते थे।

मुश्ताक खान की यादगार भूमिकाएं 

मुश्ताक खान ने अपने लंबे करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाईं। उनमें से अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम’ में निभाया गया बलविश डे उर्फ बल्लू का किरदार सबसे ज्यादा लोकप्रिय रहा। इस फिल्म में उनका डायलॉग,“मेरी एक टांग नकली है, मैं हॉकी का बहुत बड़ा खिलाड़ी था” आज भी दर्शकों की जुबान पर चढ़ा हुआ है।  

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में ट्रक में घुसी कार, झारखंड की मंत्री की बेटी समेत 4 की मौत
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड