'हेलो ब्रदर' और 'अलबेला' जैसी फिल्मों के मशहूर अभिनेता दिनयार तीरंदाज का निधन, नम आंखो से स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि
Dinyar Tirandaz Passes Away: 'हेलो ब्रदर' और 'अलबेला' जैसी फिल्मों के फेमस एक्टर दिनयार तीरंदाज का 11 जून को निधन हो गया है। नम आंखो से सितारे उन्हें याद कर रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dinyar Tirandaz Passes Away: बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री ने फिर से एक अनोखा सितारा खो दिया है। 90 के दशक के मशहूर और अनुभवी अभिनेता दिनयार तीरंदाज का निधन हो गया है। गुरुवार 11 जून 2026 को उनके दुनिया से चले जाने की पुष्टी हुई। इसके बाद से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर एक्टर के फैंस और सितारे उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं।
कैसी हुई एक्टर के निधन की पुष्टी
अभिनेता के निधन की पुष्टि पारसी जोरोस्ट्रियन्स वर्ल्डवाइड द हैदराबादी के आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से की गई है। इस पोस्ट में उनके निधन की जानकारी देते हुए बताया गया कि वे रुस्तम तीरंदाज के भाई थे। उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया गुरुवार दोपहर 3:45 बजे बॉम्बे के वाडिया बंगली में संपन्न हो चुकी है।
प्रार्थना सभा अपडेट
इसके साथ ही दिनयार तीरंदाज की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा डूंगरवाड़ी, वाडिया बंगली में शनिवार को दोपहर 3:45 बजे रखी गई है।
सितारों ने जताया शोक
दिनयार तीरंदाज के निधन की खबर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। चित्रांगदा सिंह और सुरेश मेनन समेत कई मशहूर हस्तियों ने उनके काम को याद कर श्रद्धांजलि दी है। स्टार्स ने दुख व्यक्त किया है।
Advertisement
एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने सोशल मीडिया पर हाथ जोड़ने वाली इमोजी शेयर कर श्रद्धांजलि दी है। वहीं एक्टर सुरेश मेनन ने ओम शांति लिखकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इनके अलावा उदय टिकेकर और फैंस ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अभिनेता को भावभीनी विदाई दी है।
दिनयार तीरंदाज के अभिनय का सफर
दिनयार तीरंदाज ने अपने अभिनय सफर की शुरुआत साल 1984 में फिल्म दुनिया से की थी। उन्होंने 'नुक्कड़' और 'ब्योमकेश बख्शी' जैसे प्रसिद्ध टीवी शोज में अपने बेहतरीन अभिनय की छाप छोड़ी। हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता टीवी शो 'जबान संभाल के' में मिस्टर केकी दारूवाला के यादगार किरदार से मिली, जिसे आज भी दर्शक बेहद पसंद करते हैं। इसके अलावा वे 'चलते चलते', 'मैंने प्यार क्यों किया', 'क्या कहना', 'दिल है के मानता नहीं', 'कमाल धमाल मालामाल' और 'हेलो ब्रदर' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों का भी हिस्सा रहे।